फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: CM Nitish Kumar reached Supaul: gifted schemes worth more than Rs 300 crore

Pragati Yatra: तीन महीने में दूसरी बार सुपौल पहुंचे सीएम नीतीश; 300 करोड़ से अधिक के योजनाओं की दी सौगात

Mon, 20 Jan 2025 02:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 20 Jan 2025 02:31 PM IST
सार

Bihar News: प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में सीएम नीतीश कुमार सोमवार को सुपौल में हैं। सीएम का चार घंटे 10 मिनट के कार्यक्रम है। इस दौरान 163.845 करोड़ की 158 योजनाओं का शिलान्यास और 134.227 करोड़ की 52 योजनाओं का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
Bihar News: CM Nitish Kumar reached Supaul: gifted schemes worth more than Rs 300 crore
सीएम नीतीश का स्वागत करते मंत्री विजेंद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में सोमवार को सुपौल पहुंचे। यहां उनका करीब चार घंटे 10 मिनट का कार्यक्रम निर्धारित है। हालांकि, सीएम अपने निर्धारित कार्यक्रम से करीब एक घंटे की देरी से पहुंचे हैं। कार्यक्रम के दौरान सीएम 163.845 करोड़ की 158 योजनाओं का शिलान्यास एवं 134.227 करोड़ की 52 योजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें सबसे बड़ी सौगात वीरपुर हवाई अड्डा रहा, जहां मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा 4.472 करोड़ की लागत से रनवे मरम्मति कराया गया है।  

विज्ञापन

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार की सुबह 10:55 बजे सीएम का हेलीकॉप्टर सुपौल सदर प्रखंड के बकौर पंचायत स्थित पूर्वी कोसी तटबंध के 72 किलोमीटर स्पर के समीप नवनिर्मित हेलीपैड पर उतरना था। लेकिन सीएम का हेलीकॉप्टर एक घंटे की देरी से पहुंचा। जहां से सीएम बकौर पंचायत के वार्ड 5 बिजलपुर पूनर्वास पहुंचे। जहां सीएम ने टोला भ्रमण के साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र, प्राथमिक विद्यालय, तालाब जीर्णाेद्धार का निरीक्षण और घाट सौंदर्यीकरण का उद्घाटन किया। इसके बाद सीएम ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और लाभुकों के बीच योजना लाभ का वितरण करते हुए संवाद भी किया। इसके अतिरिक्त कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। बकौर के बाद सीएम त्रिवेणीगंज और पिपरा पहुंचे। जहां उन्होंने प्रस्तावित बाईपास का शिलान्यास और निरीक्षण किया। दोपहर बाद 3:05 बजे सीएम पुन: जिला मुख्यालय स्थित आईटीआई कॉलेज परिसर स्थित हेलीपैड से पटना के लिए रवाना होना है। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि अब पटना वापसी भी एक घंटे विलंब से होगा।

विज्ञापन

 

डेयरी का हुआ विस्तार, सुपौल शहर में नए टाउन हॉल का उद्घाटन

पिपरा भ्रमण के बाद दोपहर 01:29 बजे सीएम जिला मुख्यालय स्थित सुधा डेयरी प्लांट पहुंचे। जहां वह चार मिनट रुके। इस दौरान उन्होंने डेयरी के विस्तारीकृत संयंत्र का शुभारंभ किया। यहां पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा 24.13 करोड़ की लागत से दुग्ध संयंत्र की क्षमता में रोजाना 1 से 2 लाख लीटर क्षमता का विस्तार किया गया है। साथ ही दुग्ध उत्पाद संयंत्र भी लगाए गए हैं। इसके बाद सीएम नवनिर्मित टाउन हॉल पहुंचे। जहां टाउन हॉल के उद्घाटन के बाद नवनियुक्त 14 महिला पर्यवेक्षिका, 54 होमगार्ड सहित बाल गृह के संचालन के लिए नवनियुक्त 36 कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। वहीं जिला से संबंधित विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे और नगर परिषद् सुपौल द्वारा किए गए तालाब के जीर्णाेद्धार का अवलोकन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कलेक्ट्रेट परिसर में एक घंटे रहेंगे सीएम, करेंगे समीक्षा बैठक

दोपहर 2:00 बजे सीएम टाउन हॉल से जिला अतिथि गृह के लिए प्रस्थान कर गए। जहां कुछ देर विश्राम के बाद पुन: कलेक्ट्रेट के लिए रवाना होंगे। यहां से सीएम कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। जहां पोखर के जीर्णाेद्धार कार्य के अवलोकन के बाद लहटन चौधरी सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक के उपरांत सीएम कलेक्ट्रेट से आईटीआई कॉलेज परिसर स्थित हेलीपैड के लिए रवाना हाे जाएंगे।

Bihar News: CM Nitish Kumar reached Supaul: gifted schemes worth more than Rs 300 crore
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुपौल जिला अंतर्गत प्रखंड सुपौल की ग्राम पंचायत बकौर में पूर्वी कोसी तटबंध की कोसी नदी पर निर्माणाधीन भेजा बकौर पुल का हवाई सर्वेक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सुपौल प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बकौर की वार्ड संख्या 5 स्थित बिजलपुर पुनर्वास टोला का भ्रमण कर विभिन्न विभागों द्वारा कराए गए विकासात्मक कार्यों का मुआयना किया। मुआयना के क्रम में मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत परसौनी सार्वजनिक पोखर के चारों तरफ सीढ़ी घाट निर्माण कार्य, पेवर ब्लॉक पैदल मार्ग निर्माण कार्य एवं परसौनी सार्वजनिक पोखर के उड़ाही कार्य से संबंधित शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने तालाब का निरीक्षण किया।

हमने ही दिया था नाम 'जीविका दीदी'
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में स्वयं सहायता समूहों की संख्या 10 लाख 61 हजार है, जिनसे एक करोड़ 35 लाख जीविका दीदियां जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि हमने ही स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का नाम 'जीविका दीदी' दिया, जिससे प्रेरित होकर तत्कालीन केंद्र सरकार ने इसका नाम 'आजीविका किया। इससे बिहार की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उनका पहनावा और बोलचाल भी काफी अच्छा हो गया है। वे लोगों से बेहिचक होकर बातें करने लगी हैं। हमलोगों ने शहरी इलाकों में भी स्वयं सहायता समूहों का गठन कराना शुरू कर दिया है। अब तक 26 हजार स्वयं सहायता समूहों का गठन शहरी क्षेत्रों में हो चुका है। इनसे तीन लाख से अधिक महिलाएं जुड़ चुकी हैं।

कई लाभुकों को मिला चेक 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण राहत अनुदान योजना का सांकेतिक चेक, परसौनी गांव में निर्मित एक जलाशय जीविका संपोषित नौ ज्योति जीविका महिला ग्राम संगठन को अगले पांच वर्षों के लिए निःशुल्क हस्तांतरण पत्र, 554 जीविका स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण के माध्यम से 13 करोड़ 85 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, समाहरणालय परिसर स्थित जीविका दीदी की रसोई की चाबी, 2043 जीविका स्वयं सहायता समूहों को परिक्रमी निधि एवं प्रारंभिक निवेश निधि के तहत 20 करोड़ 72 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, सतत् जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत 452 लाभार्थियों को 1 करोड़ 72 लाख 78 हजार 900 रुपये का सांकेतिक चेक एवं सतत् जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत ई-रिक्शा की चाबी लाभुकों को प्रदान किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बिहार लघु उद्यमी योजना के अंतर्गत 203 लाभुकों को 2 करोड़ 3 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री निःशक्त जन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण छत्र योजना के तहत संबल योजना अंतर्गत दिव्यांगजनों के बीच मोटराइज्ड ट्राई साइकिल की चाबी, अभियान बसेरा-2 के अंतर्गत सुयोग्य श्रेणी के वासभूमि विहीन परिवारों को बासगीत पर्चा, कस्टम हायरिंग योजना अंतर्गत अनुदान की राशि का सांकेतिक चेक, मखाना भंडार गृह निर्माण हेतु सांकेतिक चेक, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना का स्वीकृति पत्र, मुख्यमंत्री निजी किसान (अन्य प्रजाति) पौधशाला योजना का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री कृषि वानिकी (अन्य प्रजाति) योजना का सांकेतिक चेक, बिहार शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत निर्मित भवन की चाबी लाभुकों को प्रदान किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 21.02 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक विद्यालय परसौनी हिंदी भवन का जीर्णोद्धार एवं परिसर का सौंदर्गीकरण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर उद्द्घाटन किया।

1.2 किमी लंबाई का बनेगा फ्लाईओवर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार त्रिवेणीगंज मुख्य बाजार में प्रस्तावित बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को रेखाचित्र के माध्यम से बाईपास निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इसकी लंबाई छह किमी है और इसकी प्राक्कलित राशि 50 करोड़ रुपये है। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित पिपरा बाजार बाईपास का भी स्थलीय निरीक्षण किया। प्रस्तावित पिपरा बाईपास बाजार के बारे में अधिकारियों ने मानचित्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को बताया कि इसकी लंबाई 6 किमी होगी और इसकी प्राक्कलित राशि 50 करोड़ रुपये होगी। साथ ही अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर से जोड़ने के लिए सिमराही बाजार में 1.2 किमी लंबाई का फ्लाईओवर भी बनाया जाएगा, जिसकी प्राक्कलित राशि 95 करोड़ रुपये होगी। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान कहा कि दोनों बाईपास के बन जाने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। यह सब अच्छी योजना है, इस पर ठीक ढंग से काम करें।

डेयरी संयंत्र का शिलापट्ट अनावरण कर किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने सुपौल जिला मुख्यालय स्थित सुधा डेयरी के विस्तारीकृत 24.13 करोड़ रुपये की लागत वाली डेयरी संयंत्र का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया और बटन दबाकर संयंत्र का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने विस्तारीकृत डेयरी संयंत्र का निरीक्षण भी किया। इस दौरान मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट को देखा और इसके कार्य पद्धति के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि इस दूध उत्पाद संयंत्र से प्रतिदिन एक से दो लाख लीटर दूध क्षमता का विस्तार होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सुधा डेयरी द्वारा निर्मित उत्पादों और इसकी खपत के बारे में भी जानकारी ली।

गृह रक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया 
मुख्यमंत्री ने सुपौल के 888.31 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित नगर भवन का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। नवनिर्मित नगर भवन में ही 15 नवनियुक्त महिला पर्यवेक्षिका, वृहद् आश्रय गृह, सुपौल के अंतर्गत 15 नवनियुक्त बाल गृह (बालक) कर्मी तथा 54 नवनियुक्त गृह रक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ नवनियुक्त कर्मियों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने नगर भवन परिसर से ही सुपौल जिला से संबंधित विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed