फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: CM Nitish Kumar made 32 announcements for the development of Patna; Pragati Yatra, Smart city

Bihar News: पटना को हाईटेक बनाने के लिए सीएम नीतीश कुमार ने की 32 घोषणाएं; जानिए, कहां क्या होगा

Fri, 21 Feb 2025 05:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 21 Feb 2025 05:03 PM IST
सार

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है, आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए आप सबको बधाई एवं धन्यवाद देता हूं। इन सब कामों को करा दिया जायेगा और इसके अतिरिक्त पटना जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जायेगा।

विज्ञापन
Bihar News: CM Nitish Kumar made 32 announcements for the development of Patna; Pragati Yatra, Smart city
सीएम नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री नितिन नवीन, मेयर सीता साहू व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा शुक्रवार को पटना पहुंची। मुख्यमंत्री ने पटना जिले के लोगों को कुल 1404.84 करोड़ रुपये की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 623 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 845.43 करोड़ रुपये की लागत से 387 योजनाओं का उद्घाटन एवं 559.41 करोड़ रुपये की लागत से 256 योजनाओं का शिलान्यास शामिल हैं। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने पटना को हाईटेक बनाने के लिए कई घोषणाएं भी की। 

विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है, आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए आप सबको बधाई एवं धन्यवाद देता हूं। इन सब कामों को करा दिया जायेगा और इसके अतिरिक्त पटना जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जायेगा। वहीं पटना शहर में अवस्थित विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्रावासों की स्थिति का शिक्षा विभाग आकलन कराएगा एवं चरणबद्घ तरीके से उनका जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसके अलावा पालीगंज अनुमंडल में निबंधन कार्यालय खोला जाएगा।
विज्ञापन


राजधानी वासियों के लिए यह घोषणाएं

  • जेपी गंगा पथ के दक्षिण दीघा से सभ्यता द्वार के बीच वाले स्थान में पार्क एवं नागरिक सुविधाओं का समेकित विकास किया जायेगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सभ्यता द्वार को पुरब की ओर से पक्के गंगा घाट तथा पश्चिम की ओर एकता भवन से जोड़ा जायेगा तथा पटना हाट एवं पार्किंग का निर्माण किया जायेगा।
  • नेहरू पथ के दोनों तरफ रूपसपुर नहर से सगुना मोड़ तक भूमिगत नाले के साथ पथ का निर्माण एवं इसका चौड़ीकरण किया जायेगा।
  • खगौल नेहरू पथ-अशोक राजपथ तक रूपसपुर नहर पथ का चौड़ीकरण एवं निर्माण किया जायेगा।
  • दानापुर में नेहरू पथ से गोला रोड का चौड़ीकरण किया जायेगा।
  • पटेल गोलम्बर से अटल पथ तक सरपेंटाईन नाले पर अंडर ग्राउण्ड नाले के साथ फोर लेन सड़क का निर्माण किया जायेगा।
  • राजीव नगर नाले का पक्कीकरण एवं इसके ऊपर सड़क का निर्माण किया जायेगा।
  • आनंदपुरी नाले का पक्कीकरण एवं इसके ऊपर सड़क का निर्माण किया जायेगा।
  • गायघाट-कंगन घाट-दीदारगंज तक पुराने गंगा पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा।
  • गायघाट में जेपी गंगा पथ से डाऊन रैम्प का निर्माण किया जायेगा।
  • पटना सिटी के मंगल तालाब का जीर्णोद्धार एवं पर्यटकीय सुविधाओं का विकास किया जायेगा।
  • कंगनघाट पर पटना साहिब गुरुद्वारा के निकट मल्टीलेबल पार्किंग का निर्माण किया जायेगा।
  • नेहरू पथ को दोनो तरफ पाटलि पथ से जोड़ा जायेगा।
  • मंदिरी नाला पर निर्माणाधीन फोर लेन सड़क को जेपी गंगा पथ से जोड़ा जायेगा।
  • पटना शहरी क्षेत्र में बिजली के तारों को चरणबद्ध तरीके से भूमिगत कराया जायेगा।
  • पटना शहर के पास एक नये अंतर्राष्ट्रीय ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण के लिए भारत सरकार से अनुरोध किया जायेगा।


पटना जिले के लिए यह घोषणाएं

  • जेपी गंगा पथ को पश्चिम की ओर कोइलवर के वीर कुंवर सिंह सेतु तक परबट ओर मोकामा के राजेन्द्र सेतु तक पुराने राष्ट्रीय उच्च पथ-31 का चौड़ीकरण क 1/3 विस्त किया जायेगा।
  • एम्स गोलम्बर-जानीपुर-पईनापुर-नेवा पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा। साथ ही नौबतपुर लख के पास नये पुल का निर्माण किया जायेगा।
  • परसा-सम्पतचक सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा।
  • दीदारगंज से गौरीचक होते हुए पुनपुन तक तटबंध पथ का चौड़ीकरण करने हेतु भारत सरकार से अनुरोध किया जायेगा।
  • पुनपुन प्रखंड के ग्राम रसूलपुर में मोरहर नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा।
  • पुनपुन स्टेशन से अकौना ग्राम होते हुए पटना रिंग रोड (बिहटा सरमेरा पथ) को जोड़ने वाले मिसिंग लिंक पथ का निर्माण किया जायेगा।
  • सादिकपुर-पभेड़ा-मसौढ़ी पथ के सोहगी मोड़ को पटना-गया रोड के कंडाप को 2-लेन सड़क से जोड़ा जायेगा।
  • बख्तियारपुर में हिदायतपुर एवं मंझौली के बीच धोबा नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा।
  • बाढ़ के उमा नाथ मंदिर परिसर का सौंर्दयीव सौंर्दयीकरण नागरिक सुविधाओं का विकास किया जायेगा।
  • साथ ही बाढ के उमा नाथ मंदिर परिसर के समीप श्मशान घाट का विकास और विद्युत शवदाह गृह का निर्माण किया जायेगा।
  • पालीगंज के उलार सूर्यमंदिर में पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जायेगा।
  • पालीगंज में पुनपुन नदी पर समदा गाँव एवं गुलरिया बिगहा के बीच पुल का निर्माण किया जायेगा।
  • दानापुर कैंट-मनेर-बिहटा पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा।
  • पटना जिले के 13 प्रखंडों क्रमशः नौबतपुर, पालीगंज, बाढ़, बिहटा, मसौढ़ी, मोकामा, विक्रम, धनरूआ, पंडारक, फतुहा, घोसवरी, पुनपुन एवं मनेर में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed