{"_id":"6754392bf97c93eaeb0cdeac","slug":"bihar-news-cm-nitish-kumar-bihar-government-announcement-for-armed-forces-flag-day-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सीएम नीतीश कुमार का सैनिकों के लिए बड़ा फैसला; सशस्त्र सेना दिवस पर आए प्रतिनिधियों से क्या कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सीएम नीतीश कुमार का सैनिकों के लिए बड़ा फैसला; सशस्त्र सेना दिवस पर आए प्रतिनिधियों से क्या कहा?
Sat, 07 Dec 2024 05:31 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 07 Dec 2024 05:31 PM IST
सार
Armed Forces Flag Day: बिहार सरकार ने परमवीर चक्र लाने वाले सैनिक को अब दस गुणा अधिक सम्मान राशि देने का एलान किया है। यानी 10 लाख की जगह अब एक करोड़ की सम्मान राशि देगी।
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीतीश सरकार ने सशस्त्र सेना दिवस पर बिहार के सैनिकों और उनके परिजनों को बड़ा तोहफा दिया है। बिहार सरकार ने परमवीर चक्र लाने वाले सैनिक को अब दस गुणा अधिक सम्मान राशि देने का एलान किया है। यानी 10 लाख की जगह अब एक करोड़ की सम्मान राशि देगी। वहीं अशोक चक्र लाने वाले को 75 लाख, महावीर चक्र लाने वाले को पांच लाख की जगह 50 लाख की राशि देगी। वहीं कीर्ति चक्र वाले को 10 लाख, वीर चक्र वाले को नौ लाख, शौर्य चक्र वाले को आठ लाख तक का सम्मान राशि देगी।
विज्ञापन
सीएम ने सैनिकों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया
निदेशक ब्रिगेडियर मृगेन्द्र कुमार ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से 01 अणे मार्ग में मुलाकात कर उन्हें सशस्त्र सेना झंडा दिवस का फ्लैग लगाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान किया और देश के बहादुर सैनिकों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उनकी कुर्बानियों अमर है। वे अपने जान के मूल्य पर राष्ट्र पर आये बाह्य एवं आंतरिक संकटों का मुकाबला बहादुरी के साथ करते हैं। इन बहादुर सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिये उन्होंने राज्यवासियों से बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान किये जाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि आपका यह अंशदान बहादुर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता होगी।
विज्ञापन
सम्मान राशि में भी वृद्धि की गई
सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर मृगेन्द्र कुमार ने सरकार द्वारा बिहार निवासी सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों को दी जानेवाली सम्मान राशि एवं दी जानेवाली अनुग्रह अनुदान राशि में की गयी बढ़ोत्तरी के लिये मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। बिहार सरकार द्वारा बिहार निवासी सैनिकों / पूर्व सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। अनुग्रह अनुदान की राशि को 11 लाख रुपए से बढ़ाकर 21 लाख रुपए कर दिया गया है। सशस्त्र सेना की सैन्य सेवा से विमुक्त दिव्यांग सैनिकों हेतु अनुग्रह अनुदान की राशि को 50 हजार रुपए से बढ़ाकर 2 लाख रुपए कर दिया गया है। साथ ही बिहार निवासी शौर्य पुरस्कार विजेताओं को दी जाने वाली सम्मान राशि में भी वृद्धि की गई है।
विज्ञापन