फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Clerk of Sadar Hospital caught red-handed taking bribe in Rohtas, Vigilance team arrested

Bihar News : 55 हजार घूस लेते रंगे हाथ पकड़ाया सदर अस्पताल का क्लर्क, विजिलेंस की टीम ने किया गिरफ्तार

Wed, 30 Aug 2023 10:38 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 30 Aug 2023 10:38 AM IST
सार

निगरानी मुख्यालय में क्लर्क संतोष कुमार के खिलाफ शिकायत मिली थी। निगरानी की टीम ने जांच के क्रम में शिकायत को सही पाया। इसके बाद विशेष टीम का गठन किया गया।

विज्ञापन
Bihar News: Clerk of Sadar Hospital caught red-handed taking bribe in Rohtas, Vigilance team arrested
निगरानी की टीम ने क्लर्क को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास में निगरानी (विजिलेंस) विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सासाराम सदर अस्पातल के क्लर्क को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर दिया है। बुधवार सुबह निगरानी की टीम ने क्लर्क संतोष कुमार को 55 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पटना स्थित निगरानी मुख्यालय में क्लर्क संतोष कुमार के खिलाफ शिकायत मिली थी। निगरानी की टीम ने जांच के क्रम में शिकायत को सही पाया। इसके बाद विशेष टीम का गठन किया गया। बुधवार सुबह निगरानी की टीम रोहतास पहुंची और शिकायतकर्ता के जरिए क्लर्क के आवास पर जाल बिछाया। इसके बाद जैसे ही शिकायतकर्ता ने क्लर्क को रिश्वत के रूप में 55 हजार कैश दिया वैसे ही निगरानी की टीम ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल निगरानी की टीम ने क्लर्क को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed