{"_id":"64f1537aa291a5065805e023","slug":"bihar-news-clashes-sticks-and-stones-pelted-between-two-parties-over-flag-procession-in-muzaffarpur-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : मुजफ्फरपुर में झंडा जुलूस निकालने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, जमकर चले लाठी-डंडे, पथराव भी हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : मुजफ्फरपुर में झंडा जुलूस निकालने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, जमकर चले लाठी-डंडे, पथराव भी हुआ
Fri, 01 Sep 2023 08:29 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 01 Sep 2023 08:29 AM IST
सार
Bihar News : दोनों पक्षों का कहना था कि पहले जुलूस मेरा निकलेगा नहीं मेरा निकलेगा। उसके बाद यह तू-तू-मैं-मैं हाथापाई में बदल गई। इसमें दोनों पक्ष के लोग पथराव और लाठी डंडे से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर में झंडा जुलूस निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद खूनी खेल में बदल गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इतना ही नहीं एक पक्ष की ओर रोड़ेबाजी भी हुई। इसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हंगामा होते ही मौके पर सैकड़ो लोगों की भिड़ जुट गई। लोगों ने मामले की जानकारी ब्रह्मपुरा पुलिस को दिया।
विज्ञापन
जुलूस निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला को शांत कराया। दोनो पक्षों से घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। घटना के दौरान करीब आधे घंटे तक सड़क रन क्षेत्र में तब्दील रहा। मामले को लेकर ब्रह्मपुरा थानेदार मो. आलम ने बताया कि मेंहदी हसन चौक पर झंडा जुलूस निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था।
विज्ञापन
मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए
दोनों पक्ष आपस में झंडा जुलूस पहले निकालने को लेकर आमने-सामने हो गए थे। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों का कहना था कि पहले जुलूस मेरा निकलेगा नहीं मेरा निकलेगा। इसमें दोनों पक्ष के लोग पथराव और लाठी डंडे से मारपीट करने लगे। मारपीट में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों पक्ष को शांत कराया गया। घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर एक पिकअप वैन सड़क किनारे खड़ी थी। उसमें भी तोड़फोड़ की गई है। सड़क को जाम किया गया था। उसे खाली करा दिया गया है। पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, झंडा जुलूस निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करवाया गया। मामला अभी शांत है।
विज्ञापन