फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Chirag Paswan targets Nitish Kumar, Katihar firing, Delhi Bill, JDU, Lathicharge, Bihar Police

Bihar News : चिराग पासवान बोले- शेर का बेटा हूं, कफन बांधकर निकला हूं; बिहार को विकसित राज्य बनाकर ही दम लूंगा

Sun, 30 Jul 2023 03:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 30 Jul 2023 03:58 PM IST
सार

सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए चिराग पासवान ने कहा कि कटिहार में प्रशासन के लोगों ने किसानों की हत्या की है और बिहार सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। मुख्यमंत्री विपक्षी दलों की बैठक में व्यस्त हैं लेकिन किसानों से मिलने का उनके पास समय नहीं है। 

विज्ञापन
Bihar News: Chirag Paswan targets Nitish Kumar, Katihar firing, Delhi Bill, JDU, Lathicharge, Bihar Police
चिराग पासवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोजपा (रामविलास) चिराग पासवान ने एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला। रविवार दोपहर SK मेमोरियल हॉल में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वो लोग सोच रहे थे लोजपा को तोड़ दो टूट जाएगा चिराग पासवान। लेकिन, नहीं टूटा चिराग। फिर षडयंत्र रचा कि इसको इसके घर से निकालकर सामान को बाहर निकाल दो, फिर भी नहीं टूटा चिराग पासवान। जो सोचते ऐसा सोचते हैं, वह भूल जाते है कि चिराग पासवान शेर का बेटा है। चिराग ने कहा कि मैं न झुकने वाला हूं, न टूटने वाला हूं और डरता तो मैं किसी से नहीं हूं। जिसकी ताकत आजमानी है आजमा लीजिए। मैं सिर पर कफन बांधकर निकल चुका हूं। जब तक बिहार को विकसित राज्य नहीं बना दूंगा तब तक चैन से नहीं बैठूंगा। 

विज्ञापन


चिराग का आरोप- कटिहार में प्रशासन के लोगों ने किसानों की हत्या की है
वहीं सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कटिहार में प्रशासन के लोगों ने किसानों की हत्या की है और बिहार सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों की बैठक में व्यस्त हैं लेकिन किसानों से मिलने का उनके पास समय नहीं है। नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री के साथ-साथ गृहमंत्री भी हैं इसलिए जाकर घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण करना चाहिए। चिराग ने आरोप लगाया कि नीतीश सरकार लाठी-डंडों और गोली से बात कर रही है। कटिहार मामले में सरकार लीपापोती करने का काम कर रही है। अब सरकार कह रही है कि किसानों की मौत गोली पुलिस की गोली से नहीं हुई है।
विज्ञापन


यह लाठी और गोली की सरकार लोगों को डराने का काम कर रही है
चिराग ने कहा कि यह लाठी और गोली की सरकार लोगों को डराने का काम कर रही है। बिहारी अपना हक मांग रहे हैं तो उनको लाठी और गोली मिल रही है। छात्र शिक्षा मांग रहे हैं तो उन पर लाठीचार्ज की जा रही है। दिल्ली की गवर्नर के साथ सभी सांसदों की बैठक में जेडीयू और आरजेडी के सांसद नहीं गए। यह एक गंभीर मसला है। गवर्नर ने उच्च शिक्षा में गुणवत्ता को लेकर बैठक बुलाई थी। लेकिन, जदयू ने इसका विरोध किया। चिराग ने कहा कि यह सही नहीं है। बिहार के हितों में इनका कोई ध्यान नहीं है। शिक्षक की बहाली में लगातार देर हो रही है। रोज नए नए नियम बदल रहे हैं, जिससे अभ्यर्थियों को काफी परेशानी हो रही है। विगत 25 सालों में किसानों की समस्या पर ध्यान की दिया गया। और न ही छात्रों की समस्या का ध्यान दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed