Bihar News : विपक्षी पार्टी पर केंद्रीय मंत्री जमकर बरसे, कहा- हिंदू मुस्लिम के नाम पर बंटवारा करना चाहती है
Aurangzeb : औरंगजेब को अच्छा कहने की चर्चा उत्तर प्रदेश से चलकर बिहार तक पहुंच गई। स्थिति यह हो गई कि जदयू के विधायक और AIMIM के नेता ने इसका समर्थन कर दिया, जिसके बाद बवाल बढ़ गया। अब चिराग पासवान ने सपा, कांग्रेस और राजद पर हमला किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि औरंगजेब पर हो रहे विवाद पर जिस तरीके से बिना मतलब विवाद की शुरुआत की गई है, यह हर कोई जो इतिहास के जानकार हैं उस दौर में औरंगजेब ने क्या-क्या किया और औरंगजेब के परिवार का उसके साथ कैसा संबंध था, यह हर कोई जानता है। देश में कांग्रेस, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बिहार में राजद समाज में सिर्फ हिंदू मुस्लिम के नाम पर बंटवारा करवाने की सोच के साथ राजनीतिक करते हैं। जिन्होंने सिर्फ तुष्टिकरण करने का काम किया है। तुष्टिकरण की राजनीतिक ने ही समाज को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हाजीपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे राजनीतिक पार्टी जिनके लिए धर्म निरपेक्षता की परिभाषा ही तुष्टिकरण की राजनीति है। एक धर्म विशेष की लोगों की वाह-वाही करते रहो। उनकी गलतियों के ऊपर पर्दा डालते रहो। अगर समाज के बड़े वर्ग उनके आस्था को सम्मान देते हैं तो यह सांप्रदायिकता हो जाती है। चिराग पासवान ने कहा कि राजद, सपा और कांग्रेस ने हिंदू-मुस्लिम करके तुष्टीकरण कर हमारे देश-प्रदेश और समाज का अहित किया है।
प्रशांत किशोर के राघोपुर से चुनाव लड़ने के सवाल पर केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि हर व्यक्ति स्वतंत्र है। जनता किसे चुनती है सबसे ज्यादा मायने यह बात रखता है। चुनाव में वह जब खुद जाएंगे तो जनता को फैसला करना है। तेजस्वी यादव के सरकार में आने पर शराब चालू करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बात तो पता नहीं है लेकिन हम लोग गठबंधन के अंदर पहले से ही ताड़ी और नीरा को शराब की श्रेणी से हटाने की मांग करते रहे हैं। अगर बिहार में बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के समर्थन से सरकार बनती है तो इस बात को हम लोग गंभीरता से लागू करवाने का काम करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.