{"_id":"67de5599aec35198c60de4d1","slug":"bihar-news-children-appeared-exam-playing-filmi-songs-in-class-room-begusarai-bihar-school-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बिहार का स्कूल फिर चर्चा में, फ़िल्मी गाना बजाकर बच्चे दे रहे परीक्षा, मौज कर रहे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बिहार का स्कूल फिर चर्चा में, फ़िल्मी गाना बजाकर बच्चे दे रहे परीक्षा, मौज कर रहे शिक्षक
Sat, 22 Mar 2025 11:45 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:45 AM IST
सार
Bihar : केके पाठक ने विद्यालयों की तस्वीर बदलने के लिए क्या नहीं किया। वहीं अब परीक्षा के दौरान क्लास में फ़िल्मी अश्लील गाना बजाते हुए विद्यार्थी परीक्षा देते हैं। इस वायरल तस्वीर से शिक्षा विभाग की खूब किरकिरी हो रही है।
विज्ञापन
क्लास रूम में बोर्ड के ऊपर रखा हुआ मोबाइल
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बेगूसराय में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें स्कूल के क्लासरूम में परीक्षा के दौरान मोबाइल पर गाना बजता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मंसूरचक प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैपुर बहरामपुर का है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़िए -Bihar: तनिष्क लूट कांड के अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, कुख्यात चुनमुन ढेर; तीन पुलिसकर्मी भी घायल
विज्ञापन
वीडियो में ब्लैकबोर्ड पर मोबाइल रखा दिख रहा है। उसमें फिल्म खलनायक का गाना '.... के पीछे क्या है' बज रहा है। बच्चे परीक्षा देते हुए गाना सुन रहे हैं और आपस में बातें भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार से 9वीं कक्षा की परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन गणित और अंग्रेजी की परीक्षा थी। अन्य स्कूलों की तरह यहां भी छात्र परीक्षा देने पहुंचे। लेकिन क्लास में कोई शिक्षक मौजूद नहीं था। इसके बाद छात्रों ने ब्लैकबोर्ड पर मोबाइल रखकर तेज आवाज में गाना चला दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, परीक्षा शुरू हो गई थी, लेकिन सभी स्कूलों में प्रश्न पत्र नहीं पहुंचे। छात्र अपनी मर्जी से कॉपी भर रहे थे। इस मामले में विद्यालय के प्रिंसिपल से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। वीडियो वायरल होने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर यह कैसी परीक्षा हो रही है, जहां शिक्षक नहीं हैं और छात्र खुलेआम अश्लील गाना बजा रहे हैं।