फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Child crushed to death by bihar police Inspector's car Accident News gopalganj bihar

Accident News : दारोगा की कार से मासूम बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Sun, 09 Feb 2025 08:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 09 Feb 2025 08:56 PM IST
सार

Car Accident News : दो सब इंस्पेक्टर को लोगों ने बंधक बना लिया। आक्रोशित लोगों ने दारोगा के कार को  भी क्षतिग्रस्त कर दिया। काफी हंगामा के बाद मामला शांत हुआ। 

विज्ञापन
Bihar News : Child crushed to death by bihar police Inspector's car Accident News gopalganj bihar
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गोपालगंज में पुलिस की कार की चपेट में आने से छह वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में एक बाइक सवार भी घायल हो गया। घटना के बाद उग्र लोगों ने कार सवार दो सब इंस्पेक्टर को बंधक बना लिया। मौके पर पहुंचे हथुआ एसडीओ, एसडीपीओ और कई थाना की पुलिस ने उग्र लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। घटना कटेया थाना क्षेत्र के गहनी चकियां गांव की है। मृतक बच्चे की पहचान गहनी चकिया गांव निवासी मंटू गुप्ता के पुत्र दीपक कुमार (6) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


तबादला होने पर योगदान देने जा रहे थे दो सब इंस्पेक्टर
घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि भोरे थाना के अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार का तबादला कुचायकोट थाना में हो गया था। तबादले के बाद वह अपनी कार में सवार होकर जगतौली ओपी प्रभारी नवीन कुमार के साथ कुचायकोट थाना में योगदान करने जा रहे थे। इसी बीच जैसे ही उनकी कार गोपालगंज जिले के पंचदेवरी प्रखंड के गहनी चकिया गांव के समीप पहुंची, तभी अचानक कार अनियंत्रित हो गई। कार अनियंत्रित होते ही बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए पोल से टकरा गई। इस दौरान पोल के पास खड़ा दीपक कुमार पोल और कार के बीच दब गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

 

Bihar News : Child crushed to death by bihar police Inspector's car Accident News gopalganj bihar
दारोगा के खिलाफ भड़के ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

दोनों सब इंस्पेक्टर को बनाया बंधक 
इस घटना में बाइक सवार विनोद दुबे भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद उग्र लोगों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और फिर दोनों सब इंस्पेक्टर को बंधक बना लिया। बंधक बने दोनों सब इंस्पेक्टर को लोगों ने घेरकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे कटेया थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने उग्र लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस बीच उग्र लोग मानने को तैयार नहीं थे। हथुआ एसडीओ अभिषक कुमार चंदन और एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता मौके पर पहुंच कर मामले की जांच करने के साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। करीब तीन घंटे तक बंधक बने दोनों आरोपित को मुक्त कराने के साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed