{"_id":"6496a391f9739bdfa6033f98","slug":"bihar-news-child-born-due-to-road-accident-husband-and-wife-died-due-to-truck-collision-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सड़क हादसे से बच्चे का जन्म! ट्रक से मारा बाइक में धक्का, 9 महीने की गर्भवती गिरी तो पेट फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सड़क हादसे से बच्चे का जन्म! ट्रक से मारा बाइक में धक्का, 9 महीने की गर्भवती गिरी तो पेट फटा
Sat, 24 Jun 2023 01:34 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 24 Jun 2023 01:34 PM IST
सार
News Bihar : ट्रेन में, गाड़ियों में गर्भवती महिलाओं ने नॉर्मल डिलीवरी की- ऐसी खबरें आती रही हैं। लेकिन, यह डिलीवरी सड़क पर है। नॉर्मल नहीं। सीजेरियन भी नहीं। सड़क हादसे में महिला गिरी और पेट फटने से बच्चा बाहर आ गया।
विज्ञापन
महिला की सड़क हादसे में गई जान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहरसा में सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। चौंकाने वाली यह है सड़क पर गिरते ही उसका पेट फट गया और उससे नवजात बाहर आ गया। नवजात को देखते ही सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। आननफानन में नवजात के घायल पिता ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में बच्चे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम रहुआ चौक के पास ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंद दिया। हादसे में गर्भवती महिला की मौत हो गई और पति बाल-बाल बच गया। जब पति को होश आया तो देखा पत्नी की मौत हो गई है, लेकिन बच्चा जिंदा है। इसके वह खुद बच्चे को लेकर सदर अस्पताल पहुंचा। बच्चे का इलाज चल रहा है, उसकी हालत नाजुक है। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। गुस्साए लोगों ने ट्रक को क्षतिग्रस्त कर दिया और ट्रक ड्राइवर की भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
नौ माह की गर्भवती थी, ट्रक ने मारी टक्कर
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ेलेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मृत महिला की पहचान नवहट्टा थाना क्षेत्र असय गांव निवासी विनय कुमार की पत्नी लवली कुमारी के रूप में हुई। वहीं मृत महिला के पति विनय कुमार ने कहा दोनों सहरसा से नवहट्टा जा रहे थे, इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि नौ माह की गर्भवती पत्नी की मौके पर मौत हो गई। ठोकर लगने की वजह से उसका पेट फट गया। इस कारण नवजात बाहर आया गया। उससे अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन