फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Chief Minister Nitish Kumar reached to meet the Governor after returning from Delhi; JDU, BJP

Nitish Kumar : दिल्ली से लौटने के बाद राज्यपाल से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार; आज की गतिविधियां देखें

Tue, 31 Dec 2024 12:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 31 Dec 2024 12:43 PM IST
सार

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार पटना लौट आए हैं। आने के बाद अगली सुबह वह राजभवन पहुंचे और नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। वह पूर्व राज्यपाल की विदाई समारोह में भी गए। साल के अंतिम दिन सीएम की गतिविधियां देखें।

विज्ञापन
Bihar News: Chief Minister Nitish Kumar reached to meet the Governor after returning from Delhi; JDU, BJP
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, पूर्व राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर और सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली से बिहार लौट चुके हैं। पटना पहुंचते ही सीएम नीतीश राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलने राजभवन पहुंचे। सीएम नीतीश कुमार ने शॉल भेंट किया। वहीं राज्यपाल ने भी उनका स्वागत किया और शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट की। इस दौरान पूर्व राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर भी मौजूद रहे। सीएम और नये राज्यपाल की यह मुलाकात औपचारिक थी।

विज्ञापन


पूर्व राज्यपाल की विदाई समारोह में शामिल हुए सीएम नीतीश कुमार
इसके बाद सीएम नीतीश कुमार पटना एयरपोर्ट पहुंचे। स्टेट हैंगर पर आयोजित बिहार के पूर्व राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के विदाई समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यपाल को पुष्प गुच्छ भेंटकर सप्रेम विदा किया और नई जिम्मेवारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। विदाई समारोह में बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम, गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना जिला के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

Bihar News: Chief Minister Nitish Kumar reached to meet the Governor after returning from Delhi; JDU, BJP
सीएम नीतीश कुमार ने स्व. नवीन किशोर सिन्हा को श्रद्धांजलि दी। - फोटो : अमर उजाला
स्व. नवीन किशोर सिन्हा को सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि
सीएम नीतीश कुमार ने स्व. नवीन किशोर स्मृति पार्क पहुंचे। यहां पर भाजपा के वरीय नेता और पटना पश्चिम के पूर्व विधायक स्व. नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की 19वीं पुण्यतिथि पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।  इस मौके पर विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री रेणु देवी, मंत्री नितिन नवीन, विधायक अरुण सिन्हा, विधान पार्षद संजय मयूख, पूर्व सांसद रामकृपाल यादव समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed