{"_id":"647b59837500eb9d8a052687","slug":"bihar-news-cheetah-roaming-freely-took-2-people-to-the-hospital-in-6-hours-angry-people-on-forest-department-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : खुला घूम रहे चीते ने 6 घंटे में दो लोगों को पहुंचा दिया अस्पताल; वन विभाग पर आगबबूला हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : खुला घूम रहे चीते ने 6 घंटे में दो लोगों को पहुंचा दिया अस्पताल; वन विभाग पर आगबबूला हैं लोग
Sat, 03 Jun 2023 08:47 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतमाढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतमाढ़ी
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 03 Jun 2023 08:47 PM IST
सार
ग्रामीणों का आरोप है कि सुबह 8:00 बजे ही चीता को देखा गया था। फॉरेस्ट विभाग की टीम को सूचना दी गई थी। बावजूद इसके घंटो बीत जाने के बाद भी घटनास्थल पर फॉरेस्ट नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
चीता के हमले में घायल हुआ युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतामढ़ी में आदमखोर चीता उत्पाद मचा रहा है। शनिवार सुबह में चीता के देखे जाने से लोगों में दहशत का माहौल है। घटना जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के हरि छपरा पंचायत के भौप्रसाद गांव की है। जहां चीता को देखा गया और उसी गांव में खेत में काम कर रहे दो मजदूरों पर चीते ने हमला कर दिया। जिसके कारण दोनों मजदूर पूरी तरह जख्मी हो गए। जख्मी हालात में इलाज के लिए दोनों को डुमरा पीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
समय पर नहीं पहुंची वन विभाग की टीम
ग्रामीणों के सहयोग से घायल मजदूर डुमरा थाना क्षेत्र के भौप्रसाद निवासी नंदकिशोर को ग्रामीणों के सहयोग से डुमरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं दूसरे जख्मी को भी गांव के अस्पताल से पीएचसी में लाया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि सुबह 8:00 बजे ही चीता को देखा गया था। वन विभाग की टीम को सूचना दी गई थी। बावजूद इसके घंटो बीत जाने के बाद भी घटनास्थल पर वनकर्मी नहीं पहुंचे। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन
जनवरी में बाघ ने किया था हमला
वहीं, इस मामले को लेकर पूछे जाने पर वन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों द्वारा कुछ भी बोलने से इनकार किया जा रहा है। चीते को देखे जाने के बाद जिला मुख्यालय में दहशत का माहौल है। पूर्व में भी बाघ द्वारा काफी उत्पाद मचाया गया था, जिसका अभी लोगों के अंदर से दहशत गया नहीं की, चिता भी पहुंच गया। बता दें कि जनवरी महीने में बाघ ने आधा दर्जन से अधिक और और 4 से अधिक लोगों पर हमला किया था और दर्जनों जानवरों को अपना शिकार बनाया था। लेकिन, महीनों वन विभाग की टीम द्वारा कोशिश के बावजूद बाघ को रेस्क्यू नहीं किया जा सका। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही डुमरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेने में जुट गई है। वहीं लोगों को समझाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन