फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Chances of rain in these districts of Bihar; Humidity, Heat, Patna Weather News, Monsoon

Bihar Weather : उमस भरी गर्मी से लोग परेशान; बिहार के इन जिलों में बारिश के आसार, पढ़िए पूरी खबर

Mon, 29 Jul 2024 01:51 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 29 Jul 2024 01:51 PM IST
सार

एक जून से 28 जुलाई तक बिहार में सामान्य से 33 प्रतिशत वर्षा कम रिकॉर्ड किए गए हैं। अगर एक जिला किशनगंज को छोड़ दिया जाए तो अन्य जिलों की स्थिति काफी चौंकाने वाले हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Chances of rain in these districts of Bihar; Humidity, Heat, Patna Weather News, Monsoon
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

सावन महीना में भी बिहार का मौसम पूरी तरह कमजोर दिख रहा है। सामान्य से कम बारिश होने के कारण पूरे बिहार गर्मी और उमस की चपेट में है। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। आम नागरिक ही नहीं पशु-पक्षी, पेड़-पौधे ,नदी नाले सूखने के कगार पर हैं। ऐसी स्थिति में अगर बिहार की खेती कमजोर पड़ती है और बिहार सुखार की ओर अग्रसर होता है तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। हालांकि मौसम विभाग ने बिहार के सभी जिलों में एक दो स्थानों पर बारिश के आसार जताए हैं। झमाझम बारिश के लिए लोगों को और इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने पश्चिम और पूर्व चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज,  पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। 

विज्ञापन


इन जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश
वहीं सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, जमुई, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में एक या दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


सबसे अधिक किशनगंज में बारिश
मानसून की बारिश की बात करें तो एक जून से 28 जुलाई तक बिहार में सामान्य से 33 प्रतिशत वर्षा कम रिकॉर्ड किए गए हैं। अगर एक जिला किशनगंज को छोड़ दिया जाए तो अन्य जिलों की स्थिति काफी चौंकाने वाले हैं। किशनगंज में इस वर्ष 22% अधिक वर्षा दर्ज किए गए हैं, जबकि अन्य जिलों में वर्षा की स्थिति सामान्य से भी कम दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए इन जिलों के तापमान का हाल
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के जिलों में अधिकतम तापमान इस प्रकार दर्ज किए गए। पटना 35.6, गया 33.7, भागलपुर 35.4, पूर्णिया 36.4, बाल्मीकि नगर 38.0, मुजफ्फरपुर 34.2, छपरा 35.8, सुपौल 35.2, फारबिसगंज 35.2, डेहरी 34.6, मधुबनी 36.7, मोतिहारी 36.0 ,शेखपुरा 36.0, जमुई 36.8 ,बक्सर 35.3 ,वैशाली 35.9,बांका 35.1, नवादा 35.2, राजगीर 36.2, अररिया 35.2, जीरादेई 38.0,पूसा 34.5 और किशनगंज 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed