फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Central Minister Giriraj Singh on scope of jute industry in bihar Textile Investors meet patna

Textile Investors Meet : गिरिराज सिंह ने बताई पांच राज्यों की योजनाएं, बिहार आए कपड़ा उद्योगों के निवेशक

Fri, 19 Jul 2024 04:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 19 Jul 2024 04:28 PM IST
सार

Bihar News : बेगूसराय सांसद ने कमान संभाली तो इस बार बिहार की राजधानी पटना में टेक्सटाइल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन हुआ। इसमें देशभर से निवेशक आए। मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार और बाकी चार राज्यों की संभावना पर विस्तार से बात की।

विज्ञापन
Bihar News : Central Minister Giriraj Singh on scope of jute industry in bihar Textile Investors meet patna
टेक्सटाइल इन्वेस्टर्स मीट में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। साथ में, विजय सिन्हा व नीतीश मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह इस विभाग को संभालने के बाद बिहार में तेजी से काम करने की बात कह रहे हैं। पटना में आयोजित टेक्सटाइल इन्वेस्टर्स मीट में उन्होंने कहा कि बिहार के दिन बदलने वाले हैं। यह जूट की धरती है और अब यह जूट उद्योग के लिए जानी जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां पहले कुछ नहीं होता था, लेकिन डबल इंजन की सरकार बिहार में जब-जब काम करती है तो वह दिखता है। उन्होंने कहा कि बदलते बिहार में डबल इंजन की सरकार के कारण माहौल बदला है।

विज्ञापन


बिहार के बाद अब इन राज्यों में भी होगा टेक्सटाइल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन 
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने टेक्सटाइल इन्वेस्टर्स मीट में कहा कि इस योजना के तहत पांच राज्यों को चुना गया है। इसकी पहली मीटिंग बिहार में हुई और यह काफी सफल रही। निवेशकों ने बिहार को लेकर अच्छा अनुभव बताया है और भरोसा भी जताया है। उन्होंने बताया कि इस तरह की दूसरी मीट का आयोजन ओडिशा में होगा। उसके बाद उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आयोजन होना है, ताकि हर जगह कपड़ा मंत्रालय से जुड़कर निवेशक उद्योग और रोजगार की संभावना को बना सकें।
विज्ञापन


बिहार में जुट को मिलेगी प्राथमिकता 
गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार को बदनाम नहीं करें। निवेशक आ रहे हैं। माहौल बन रहा है। 17 महीना सरकार बदल गई थी। उसके बाद मैं इस दिशा में काम करना छोड़ दिया था। अब इस दिशा में भारत सरकार को देश के अंदर साढ़े तीन सौ मिलियन डॉलर पर जाना है और उसमें हमने 100 मिलियन डॉलर एक्सपोज रखा है। बिहार में जूट का उत्पादन होता है, इसलिए हम लोगों ने जूट को प्राथमिकता दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष को भी साधा, कहा- मैं डपोरशंख लोगों का जवाब नहीं देता
हम लोग साथ हैं तो रोजगार मिले लेकिन आज लाचार मुख्यमंत्री सरकार चला रहे हैं, इस सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं ऐसे डपोरशंखी लोगों का जवाब नहीं देता हूं, वह उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंह से बहस कर ले। पांच विभाग उनके जिम्मे था, वह पांच विभाग में कितना रोजगार दिया है। पहले उसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि माल महाराज का और मिर्जा खेले होली। नीतीश कुमार ने रोजगार दिया और वह ( तेजस्वी यादव) बोल रहे हैं कि हमने दिया है? यह पूरी तरह से झूठ का पुलिंदा है।


बिहार को विशेष राज्य के दर्जा के सवाल पर दिया जवाब 
बिहार को विशेष राज्य के दर्जा के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार विकसित राज्य बनेगा, इसमें कहीं से दो मत नहीं है। उन्होंने कहा कि बदलते बिहार में डबल इंजन की सरकार के कारण माहौल बदला है। भारत सरकार सवा लाख करोड़ का पैकेज दिया था। आने वाले दिनों में हर सेक्टर में बिहार को क्या मिलेगा यह आप लोग आगे जान जाएंगे। वहीं बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ने से क्या निवेशक बिहार में निवेश करेंगे?, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार इसकी समीक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed