फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CBI chargesheeted five accused including Principal Income Tax Commissioner dhanbad patna news

Bihar News : प्रधान आयकर आयुक्त सहित कुल पांच को सीबीआई ने किया चार्जसीट, रिश्वत लेते हुए हुई थी गिरफ्तारी

Tue, 29 Oct 2024 04:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 29 Oct 2024 04:10 PM IST
सार

Bihar : सीबीआई की टीम ने पटना और धनबाद के तत्कालीन प्रधान आयकर आयुक्त सहित कुल पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। अपने कार्यालय में 10 लाख रुपये घूस की राशि ले रहे थे, तभी यह कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन
Bihar News : CBI chargesheeted five accused including Principal Income Tax Commissioner dhanbad patna news
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

 पटना में सीबीआई की टीम ने पटना और धनबाद के तत्कालीन प्रधान आयकर आयुक्त सहित कुल पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। सीबीआई की टीम ने  इस मामले को लेकर 26 अगस्त 2024 को प्राथमिकी दर्ज कर करवाई थी।

विज्ञापन


दस लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
इस संबंध में  सीबीआई की टीम ने बताया कि आरोपी तत्कालीन प्रधान आयकर आयुक्त संतोष कुमार को एक व्यक्ति से दस लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। सीबीआई  के अनुसार संतोष कुमार पटना आयकर भवन स्थित अपने कार्यालय में 10 लाख रुपये घूस की राशि ले रहे थे। तभी पूर्व से मिले सूचना के आधार पर उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल सीबीआई आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


यह हैं आरोपी
उन आरोपियों में तत्कालीन प्रधान आयकर आयुक्त (पीसीआईटी) संतोष कुमार, गुरपाल सिंह, गुरपाल सिंह (निजी व्यक्ति), राजीव कुमार उर्फ़ चीकू (निजी व्यक्ति), अशोक चौरसिया (निजी व्यक्ति) और डॉ. प्रणय पुरबे (निजी व्यक्ति) शामिल हैं। फिलहाल सीबीआई की टीम उन आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


                          

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed