{"_id":"658bc5edbb532d9c240a5438","slug":"bihar-news-car-filled-with-liquor-collides-with-truck-in-kaimur-youth-from-rohtas-dies-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: कैमूर में शराब से भरी कार ट्रक से टकराई, रोहतास के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: कैमूर में शराब से भरी कार ट्रक से टकराई, रोहतास के युवक की मौत
Wed, 27 Dec 2023 12:06 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:06 PM IST
सार
Bihar News: उत्तर प्रदेश से मोहनिया की तरफ जा रही कार कुल्हड़िया के पास पहुंची ही थी कि एक अज्ञात ट्रक में टकरा गई। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर आवश्यक कार्रवाई करने में जुटी।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैमूर जिले के दुर्गावती थाना में एक भीषण हादसा हो गया। दुर्गावती थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया के पास एक कार अनियंत्रित होकर अज्ञात ट्रक में टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
बता दें कि मृतक की पहचान रोहतास जिले के सतीश कुमार के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, कार उत्तर प्रदेश से मोहनिया की तरफ जा रही थी। इसी बीच कार अभी कुल्हड़िया के पास पहुंची की एक अज्ञात ट्रक में टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई है। वहीं, हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन