फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Businessman murdered in Muzaffarpur; While returning home, criminals shot him in the head

Bihar News : मुजफ्फरपुर में बिजनेसमैन की हत्या; घर लौट रहे थे, अपराधियों ने सिर में मारी गोली

Wed, 31 Jan 2024 08:58 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 31 Jan 2024 08:58 AM IST
सार

वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मुकेश कुमार ओझा को अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Bihar News: Businessman murdered in Muzaffarpur; While returning home, criminals shot him in the head
मुकेश कुमार ओझा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने बिजनेसमैन की हत्या कर दी। वह अपने गांव लौट रहे थे, इसी दौरान अपराधियों सिर में गोली मारकर हत्याकर दी। घटना सदर थाना क्षेत्र इलाके के खबरा गांव की है। मरने वाले की पहचान स्थानीय मुकेश कुमार ओझा के रूप में की गई है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मुकेश कुमार ओझा को अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सिटी एसपी अवधेश दीक्षित, एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह अहियापुर और सदर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस, अपराधियों की तलाश जारी
पूरे मामले में सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि मुकेश कुमार ओझा की मौत गोली लगने से हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमलोग घटना के कारण और उसके पीछे के सभी कारणों को जांच कर रहे हैं। पुलिस परिजन का बयान ले रही है और उन सभी बिंदुओ पर जांच कर रही है। अपराधियों की  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाने के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

 

Bihar News: Businessman murdered in Muzaffarpur; While returning home, criminals shot him in the head
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस
परिजन अजय ओझा ने बताया कि हर दिन की तरह व्यवसाई मुकेश कुमार अपने घर दामुचक के किराया के मकान से खबरा गांव में लौट रहे थे। इसी दौरान में पहले से घात लगाए हुए अपराधी ने अंधेरे का फायदा उठाकर गोली मार दी और फरार हो गए। वही निजी अस्पताल के चिकित्सक डॉ गौरव वर्मा ने बताया कि सिर में गोली लगने से मुकेश कुमार की मौत हो गई। अपराधियों ने उन्हें नजदीक से गोली मारी है। इधर, परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed