फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : businessman died due to heart attack in flight between varanasi kolkata chartered plane

Heart Attack: बनारस से कोलकाता जा रहे विमान में यात्री को दो बार हार्ट अटैक; पटना लैंडिंग से भी नहीं बची जान

Tue, 24 Sep 2024 06:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 24 Sep 2024 06:28 PM IST
सार

Bihar News : बनारस से कोलकाता के लिए विमान से निकले एक यात्री को फ्लाइट में दो बार लगातार हार्ट अटैक आया। पटना में चार्टर्ड प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर भी जान नहीं बचाई जा सकी।

विज्ञापन
Bihar News : businessman died due to heart attack in flight between varanasi kolkata chartered plane
हार्ट अटैक के बढ़ते मामले - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अगर आप प्लेन का सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें, वरना दिल संबंधित परेशानी कभी भी और कहीं भी हो सकती है। जी हां, आज कुछ ऐसा ही हुआ। एक स्वस्थ्य व्यक्ति को अचानक हर्ट अटैक हुआ। यह अटैक एक बार नहीं, बल्कि कुछ ही देर के बाद फिर दूसरी बार भी हुआ। उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन अंततः उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


वाराणसी से टेक ऑफ हुई थी प्लेन 
संदीप खेमका (60) कोलकाता के रहने वाले थे। उन्हें वाराणसी से कोलकाता स्थित मणिपाल अस्पताल जाना था। पूर्व से निर्धारित 10 बजे दिन में उनका प्लेन वाराणसी से टेक ऑफ हुआ। लगभग 20 मिनट के बाद अचानक उन्हें हर्ट अटैक हुआ। प्लेन के अंदर मौजूद डॉक्टर ने उनका त्वरित इलाज करना शुरू किया। इसा दौरान उन्हें इंजेक्शन भी दिया गया लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। स्थिति लगातार नियंत्रण से बाहर जा रही थी। तभी फिर उन्हें एक और हर्ट अटैक हुआ। अब इमरजेंसी लैंड कराना आवश्यक हो गया था। इसलिए तत्काल कोलकाता के बजाय प्लेन को पटना में इमरजेंसी लैंड कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


इमरजेंसी में प्लेन को पटना एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया 
इमरजेंसी में प्लेन को पटना एयरपोर्ट पर 12:10 बजे इमरजेंसी लैंड कराया गया। एंबुलेंस पहले से तैयार कर लिया गया था। पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंड करते ही संदीप खेमका को पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनको बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन आज सारी कोशिश बेकार साबित हुई। उन्होंने पारस अस्पताल में अंतिम सांस ली। फिर उनके परिजन शव को एंबुलेंस से सड़क मार्ग से लगभग 5 बजे कोलकाता के लिए रवाना हो गये। इसलिए आप अपना और अपने दिल का पूरा ख्याल रखें, ताकि किसी भी विषम परिस्थिति का सामना कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed