फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Brother killed brother in Aurangabad, there was a dispute between brothers over drinking alcohol.

Bihar News : औरंगाबाद में भाई ने भाई को मार डाला, शराब पीने को लेकर सगे भाइयों में हुआ था विवाद

Sat, 20 Jan 2024 05:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 20 Jan 2024 05:35 PM IST
सार

Aurangabad News : शराब पीने को लेकर दो सगे भाईयों में विवाद हुआ। विवाद के बाद बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की लाठी-डंडे से बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Bihar News: Brother killed brother in Aurangabad, there was a dispute between brothers over drinking alcohol.
शव का पोस्टमार्टम करवाने अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद में खून का रिश्ता शर्मसार हुआ है। शराब पीने को लेकर हुए विवाद में भाई ने ही सगे भाई की हत्या की है। घटना  कुटुम्बा थाना क्षेत्र में कुटुम्बा बाजार के पास की है। बताया जाता है कि शराब पीने को लेकर दो सगे भाईयों में विवाद हुआ। विवाद के बाद बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की लाठी-डंडे से बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कुटुम्बा निवासी छोटन सिंह(35) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ही भाई एक साथ रहते थे। शराब पीने के बाद दोनो भाइयों में अक्सर ही विवाद होता रहता था। शराब पीने के बाद दोनों के बीच शनिवार को विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई धर्मेंद्र सिंह ने छोटे भाई छोटन सिंह को बेरहमी से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार डाला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोग पुलिस से हत्यारे की गिरफ्तार की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


धर्मेंद्र ने लाठी-डंडे से पीट-पीट कर छोटन की हत्या कर दी
छोटन(मृतक) घर के अपने कमरे में अकेले ही सो रहा था।इसी का फायदा  उठाते हुए धर्मेंद्र ने लाठी-डंडे से पीट-पीट कर छोटन की हत्या कर दी। हत्या के बाद धर्मेंद्र फरार हो गया है। घटना की जानकारी तब हुई जब आसपास के लोग उनके घर पहुंचे तो देखा कि कमरे में कोई सो रहा है। पड़ोसियों ने काफी आवाज लगाई लेकिन अंदर से किसी तरह का कोई जवाब नहीं आया। जब नजदीक जाकर देखा तो वह मृत पड़ा था। इसके बाद पड़ोसियों ने हीं इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते कुटुम्बा थानाध्यक्ष अनंत कुमार सदल बल मौके पर पहुंचे। डसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। हत्या कर फरार हुए आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed