फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : BPSC teacher result after patna high court order on guest teacher experience bspc result

BPSC Result : बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी किया, हाईकोर्ट के आदेश पर बदलाव

Wed, 05 Mar 2025 09:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 05 Mar 2025 09:39 PM IST
सार

BPSC Teacher : अतिथि शिक्षकों को वरीयता देने के मामले में पटना हाईकोर्ट के फैसले के आधार पर बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम जारी किया है। इस खबर में देखें पूरा परिणाम। इसमें शिक्षा विभाग और अजा-अजजा विभाग का भी परिणाम है।

विज्ञापन
Bihar News : BPSC teacher result after patna high court order on guest teacher experience bspc result
पटना हाई कोर्ट - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बुधवार 05 मार्च 2025 को शिक्षक भर्ती से संबंधित विज्ञापन संख्या 22/2024 का अंतिम परीक्षाफल जारी कर दिया। यह परीक्षाफल पटना उच्च न्यायालय में दायर मामले (CWJC No.- 2270/2024) को लेकर पारित आदेश के अनुपालन में प्रकाशित किया गया। आयोग ने अतिथि शिक्षकों की सेवा अवधि के लिए अधिभार देते हुए इस परीक्षा का परिणाम घोषित किया।

विज्ञापन


कोर्ट के आदेश के आलोक में प्रकाशित किया गया था परीक्षाफल
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के 11वीं और 12वीं के रिजल्ट पर रोक लगा दी गई थी। ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि अतिथि शिक्षक जो कि 11वीं और 12वीं में पढ़ाते थे, वह शिक्षक भर्ती परीक्षा में ही अपने अनुभव के आधार पर पांच नंबर का ग्रेस मांग रहे थे। लेकिन, बिहार लोक सेवा आयोग उनकी मांगों से असहमत थी। शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण में भी अतिथि शिक्षकों को किसी तरह का अतिरिक्त लाभ नहीं दिया गया। इसीलिए सभी अतिथि शिक्षकों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद अदालत ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद बिहार लोक सेवा आयोग को अतिथि शिक्षकों को ग्रेस देने का आदेश दिया। इसके बाद बिहार लोक सेवा आयोग ने परीक्षाफल में संशोधन किया और कोर्ट के आदेश के आलोक में परीक्षाफल प्रकाशित किया।
विज्ञापन


विभिन्न विषयों के परीक्षाफल यहां देखें।   
शिक्षा विभाग के अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यालय अध्यापक के विभिन्न विषयों का परीक्षाफल यहां दिया गया है।   
जंतु विज्ञान विषय का परीक्षाफल देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

वनस्पति विज्ञान विषय का परीक्षाफल जानने के लिए यहां क्लिक करें। 
रसायन विज्ञान विषय का परीक्षाफल जानने के लिए यहां क्लिक करें। 
अंग्रेजी विषय का परीक्षाफल जानने के लिए यहां क्लिक करें। 
 गणित विषय का परीक्षाफल जानने के लिए यहां क्लिक करें। 
भौतिकी विषय का परीक्षाफल जानने के लिए यहां क्लिक करें

अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यालय अध्यापक के विभिन्न विषयों का परीक्षाफल यहां दिया गया है।   
जंतु विज्ञान विषय का परीक्षाफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।   
गणित विषय का परीक्षाफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।   
अंग्रेजी विषय का परीक्षाफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।   
वनस्पति विज्ञानं विषय का परीक्षाफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed