फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Boyfriend girlfriend love story twist during groom bride marriage function in munger

Bihar : दूल्हे को नसीब हुई वरमाला, फिर बगैर दुल्हन लौटी बारात; बिहार में फिर सामने आयी अलग तरह की घटना

Thu, 24 Apr 2025 11:07 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 24 Apr 2025 11:07 AM IST
सार

Bihar News : वह संशय में थी या सब पहले से तय था, यह लोग समझ नहीं पा रहे हैं। बारात आई तो सजे हुए स्टेज पर दूल्हे के गले में वरमाला तक डालने में हिचक नहीं दिखाई। फिर लोगों के समझने के पहले दुल्हन ही गायब हो गई।

विज्ञापन
Bihar News : Boyfriend girlfriend love story twist during groom bride marriage function in munger
वरमाला करते दूल्हा दुल्हन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के मुंगेर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां लोक लाज छोड़कर लड़की ने अपने शादी के मंडप को छोड़कर चुपके से अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिजन थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। मामला असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ पंचायत अंतर्गत एक गांव की है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -PM Modi in Bihar : आज मधुबनी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 13500 करोड़ की किन किन परियोजनाओं की देंगे सौगात
विज्ञापन


दुल्हन के भागने पर लड़की पक्ष ने रखा दूसरा प्रस्ताव 
यह कहानी समाज को गलत संदेश देती है, इसलिए 'अमर उजाला' दोनों पक्षों की पहचान को छिपाते हुए पूरी कहानी आपके सामने ला रहा है। घर में शादी का माहौल था। हर तरफ चहल-पहल थी। बारात आई, जयमाला भी हुआ। बाराती भोजन करने लगे। इसी बीच एक ऐसी जानकारी मिली, जिसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया। दरअसल जयमाला खत्म होते ही चुपके से दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिवार वालों को यह जानकारी उस समय हुई जब रीति रिवाज के लिए दुल्हन को  शादी के मंडप में बुलाया जाने लगा। काफी देर तक जब दुल्हन शादी के मंडप में नहीं पहुंची, तब परिजन उसके कमरे में गये जहां से वह लापता हो गई थी। पता चला कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस बात की जानकारी होते ही बारात पक्ष गुस्सा हो गए और वापस लौट गये। हालांकि लड़की के परिवार वालो ने अपनी दूसरी बेटी के साथ शादी करने की बात कही, लेकिन लड़के वाले इस बात के लिए मना कर दिया और गुस्सा होकर वहां से निकल गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली तारीख हो गई थी कैंसिल 
लड़की के पिता ने कहा कि हमारी चार बेटी दो बेटा है। हमलोग दिल्ली में पूरा परिवार के साथ रहते हैं। वहीं मजदूरी कर परिवार को पालते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी बड़ी बेटी की शादी पिछले साल संग्रामपुर प्रखंड के  बैजनाथपुर गांव में तय की थी। शादी को लेकर ढाई लाख रुपए भी दहेज में दिए थे। नवंबर 2024 में छठ पूजा के समय शादी का  दिन रखा गया था, लेकिन लड़के वालों ने किन्ही कारणों से उस तारीख को कैंसिल कर दिया, जिसके बाद 23 अप्रैल 2025 की तारीख तय की गई। तय तारीख को बारात पहुंची, जिसका हमलोगों ने जोरदार स्वागत किया। बारातियों के खाने के लिए मछली और चावल का प्रबंध किया गया था। जयमाला के बाद बेटी कमरे में चली गई। जब वैवाहिक रीति के लिए उसे वापस शादी के मंडप में बुलाया गया, लेकिन काफी देर तक वह नहीं आई  तो उसके कमरे में घर की महिलाएं पहुंची, जहां से वह गायब थी। उसकी खोजबीन की गई तो पता चला कि  दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है।

यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : पूर्व मुखिया के पति को किया गोलियों से छलनी, पान खिलाने के बहाने ले जाकर दिया घटना को अंजाम

इस बहाने से निकल गई दुल्हन 
इस संबंध में दुल्हन के भाई बहनों ने बताया कि जयमाला के बाद दुल्हन ने कहा कि मुझे भूख लगी है दो रसगुल्ला लेते आओ। इसके बाद उसकी बहन ने उसे रगुल्ला लाकर दिया। फिर पानी लाने को कहा। अब जब बहन पानी लेकर आई तब तक दुल्हन कमरे से फरार हो गई। अब परिजन घर से भगाने का रिपोर्ट असरगंज थाना में दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed