फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Boyfriend girlfriend love story through instagram, son and father raped girl in munger hotel

Bihar : इंस्टा से दोस्ती कर युवती से बनाए संबंध, बेटे की शादी का झांसा देने आए पिता ने भी उसी के साथ किया कांड

Mon, 20 May 2024 11:29 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 20 May 2024 11:29 AM IST
सार

Bihar : आरोपी युवक ने पहले युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। फिर जब दोनों में नजदीकियां बढ़ी तो उसने युवती को झूठे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और उससे शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता ने बताया कि युवक के पिता ने भी उसके साथ रेप किया है।

विज्ञापन
Bihar News : Boyfriend girlfriend love story through instagram, son and father raped girl in munger hotel
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुंगेर में पिता के साथ-साथ पुत्र पर भी युवती के यौन शोषण का मामला सामने आया है। मामला वासुदेवपुर थाना अंतर्गत नंदकुमार हाईस्कूल के समीप का है, जहां के रहनेवाले एक शख्स पर युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। साथ ही उसी युवती ने उसके बेटे पर भी दो वर्षों तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती ने पिता और पुत्र दोनों के विरुद्ध आदर्श थाना जमालपुर में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है। आरोपी पिता की पहचान नृपेन्द्र सिंह और बेटे निलेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। मामला दर्ज होने के बाद जमालपुर थाना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किया यौन शोषण 
पीड़िता ने थाना में आवेदन दिया है जिसके अनुसार आरोपी निलेन्द्र ने पहले युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। फिर दोनों में नजदीकियां बढ़ी तो आरोपी लड़का निलेन्द्र ने युवती को झूठे प्रेमजाल में फंसाते हुए शादी का झांसा देकर जमालपुर के एक होटल में बुलाया और युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान निलेन्द्र ने युवती का  अश्लील वीडियो भी बनाकर रख लिया। उसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनता ही रहा। इधर बेटे के करतूत का मामला जब पिता नृपेन्द्र सिंह के पास पहुंचा तो नृपेन्द्र ने भी पहले इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती की। फिर यह कहकर  उसे मिलने के लिए जमालपुर बुलाया कि वह दोनों की शादी करवा देगा। जिसके बाद युवती फिर एक जमालपुर के होटल में पहुंची, जहां पहले से इंतजार में बैठे पिता और पुत्र ने न सिर्फ बेटे द्वारा बनाई गई अश्लील वीडियो को वायरल करने की बात कह ब्लैकमेल किया बल्कि पिता ने भी युवती को अपनी हवश का शिकार बनाया।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित युवती के बयान पर दोनों नामजदों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed