फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Boat drowns in Khagaria Kosi river; Search operation continues: Many people were on the boat

Bihar News : कोसी नदी में डूबी नाव, 30 लोग सवार थे; सर्च ऑपरेशन जारी, ट्रैक्टर समेत पांच वाहन नदी में समाए

Sun, 03 Mar 2024 10:58 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 03 Mar 2024 10:58 AM IST
सार

जिला प्रशासन की मानें तो इस घटना में किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन, स्थानीय लोग दावा कर रहे हैं नाव में 30 लोग के करीब सवार थे। इनमें से कुद लोग नदी में डूब गए।

विज्ञापन
Bihar News: Boat drowns in Khagaria Kosi river; Search operation continues: Many people were on the boat
सर्च ऑपरेशन जारी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अलौली गढ़ में एक बड़ी नाव दुर्घटना हुई है। घटना शनिवार रात की है। कोसी नदी में नाव पलटने से एक ट्रैक्टर सहित पांच दो पहिया वाहन नदी में समा गए। नाव अब तक लापता है। बताया जा रहा है कि नाव पर करीब 30 लोग सवार थे। हालांकि, जिला प्रशासन की मानें तो इस घटना में किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन, स्थानीय लोग दावा कर रहे हैं नाव में 30 लोग के करीब सवार थे। इनमें से कुद लोग नदी में डूब गए। रविवार सुबह से एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौके वारदात पर मौजूद हैं। 

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने कहा- किसी परिवार ने नहीं किया है दावा
गौरतलब है कि उक्त नाव हादसा के बाद नाव पर सवार किसी परिवार ने दुर्घटना में अपने परिजन के हताहत की खबर जिला प्रशासन को नहीं दी है। जिला प्रशासन ने बताया है कि घटना के बाद घटना स्थल पर रेस्क्यू किया जा रहा है। बावजूद इसके स्थानीय लोग बता रहे हैं कि देर शाम की घटना के बाद कोई रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया गया था। जिस कारण इस घटना में जान-माल की नुकसान का अंदेशा बना हुआ है। बता दें कि अलौली प्रखंड के कोसी और बागमती नदी में अवैध रूप से नाव का परिचालन दबंगों द्वारा कराया जाता रहा है। जिस कारण ऐसी घटनाएं आए दिन घटित होती रहती हैं। 
विज्ञापन


एसडीडीपीओ बोले- एसडीआरएफ कर रही है रेस्क्यू :
मामले में खगड़िया एसडीडीपीओ रहमत अली ने बताया कि शनिवार रात की घटना है। नाव पर ट्रैक्टर और बाइक के साथ कई लोग सवार थे। ट्रैक्टर और बाइक की डूबने की तो बात आ रही है। लेकिन अभी तक जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बावजूद इसके स्थानीय लोगों का जो कहना है इसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट पर है। एसडीआरएफ टीम को रेस्क्यू के लिए लगाया गया है। रेस्क्यू के बाद कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed