{"_id":"67b9d038edf451aac600b197","slug":"bihar-news-bjp-party-mla-raghavendra-pratap-singh-targeted-rk-singh-statement-mental-balance-deteriorated-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पूर्व केंद्रीय मंत्री के बयान पर भाजपा विधायक बिफरे, मानसिक संतुलन बिगड़ने की कही बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पूर्व केंद्रीय मंत्री के बयान पर भाजपा विधायक बिफरे, मानसिक संतुलन बिगड़ने की कही बात
Sat, 22 Feb 2025 06:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 22 Feb 2025 06:55 PM IST
सार
BJP party : पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह के बयान पर भाजपा में ही घमासान मच गया है। स्थिति यह है कि भाजपा विधायक उनके मानसिक स्थिति बिगड़ने की बात कहने लगे। साथ ही यह भी कहा कि वह सिर्फ विधायक का ही नहीं बल्कि मुखिया और वार्ड का चुनाव भी लड़ लें।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने भाजपा और पवन सिंह को लेकर एक बयान दिया था, जिसके बाद अब भाजपा ही पूर्व केंद्रीय मंत्री के खिलाफ उठ खड़े हुए। इसको लेकर इसी जिला के भाजपा विधायक ने उन्हें मानसिक संतुलन बिगड़ने की बात कह दी। उन्होंने कहा कि भोजपुर में बड़हरा से भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने नाम नहीं लेते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह पर करारा हमला किया।
विज्ञापन
मुखिया और वार्ड का भी चुनाव लड़ लें
ड़हरा से भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ''उनका (आरके सिंह) मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। वो किसको बोल रहे है उसका नाम ले बोल रहे है कि ये हरवा दिया और वो हरवा दिया लेकिन नाम किसी का नही ले रहे है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह बोल रहे कि जरूरत पड़ी तो विधायक का चुनाव भी लड़ेंगे। हम तो कह रहे हैं कि मुखिया का चुनाव लड़ लें, वार्ड का चुनाव लड़ लें, उसके बाद पता उनको चल जाएगा।
विज्ञापन
आदमी का मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है
दो दिन पहले आरके सिंह ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि पार्टी के पूर्व विधायक और विधायक ने मिलकर उन्हें हराया था। यही नहीं पवन सिंह को पार्टी के नेता ने ही रुपया देकर काराकाट से खड़ा करवाया था। आरके सिंह के इस बयान पर जब भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, ''ये तो वो (आरके सिंह) बताएंगे कि कौन-कौन हरवाए हैं। जब वह कह रहे हैं, हमने तो देखा नहीं, कि पूर्व विधायक और विधायक ने हमको हरवाया तो उनसे पूछिए कि नाम बताइये किसने-किसने हरवाया। एक बात कहें, कभी-कभी जीवन में ऐसे अवसर आते हैं कि आदमी का मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है।
विज्ञापन