फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : BJP party Dilip Jaiswal targeted rjd party lalu prasad bjp Told Lalu is Tantrik bhagalpur bihar

Bihar News : लालू यादव के बयान पर भाजपा ने किया पलटवार, दिलीप जयसवाल ने पूछा- "क्या लालू तांत्रिक हैं?"

Fri, 14 Feb 2025 07:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 14 Feb 2025 07:14 PM IST
सार

Lalu Prasad : लालू प्रसाद ने यह बयान दिया था कि मेरे रहते भाजपा बिहार में सरकार नहीं बना सकती। अब इस बयान पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि  "क्या लालू तांत्रिक हैं, जो तंत्र-मंत्र की बात कर रहे हैं?

विज्ञापन
Bihar News : BJP party Dilip Jaiswal targeted rjd party lalu prasad bjp Told Lalu is Tantrik bhagalpur bihar
भाजपा नेता दिलीप जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के हालिया बयान के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। इस बयान पर भाजपा की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है। बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा, "क्या लालू तांत्रिक हैं, जो तंत्र-मंत्र की बात कर रहे हैं? वे बिहार की जनता को दिग्भ्रमित नहीं कर सकते। बिहार में उनकी कहानी समाप्त हो चुकी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


भाजपा आज देश की सबसे बड़ी पार्टी है, और उसकी तुलना किसी क्षेत्रीय दल से नहीं की जा सकती।" उन्होंने भाजपा की तुलना राजा भोज से करते हुए क्षेत्रीय पार्टी को गगु तेली की संज्ञा दे दिया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा (एनडीए) देश के नक्शे पर हर जगह दिख जाएगा। लेकिन महागठबंधन कहीं दिख रहा है क्या ? पूरे देश में भाजपा का डंका बज रहा है।  नरेन्द्र मोदी की गारंटी समूचे देश में गूंज रही है। लोग सिर्फ मोदी की गारंटी पर विश्वास कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुगल नाम अब नहीं चलेगा
दिलीप जयसवाल ने ऐतिहासिक संदर्भों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अब "अंग्रेजियत और मुगलियत" को अस्वीकार कर चुका है। उन्होंने कहा, "भारत पर शासन करने आए मुगलों ने हमारी बहू-बेटियों की अस्मत लूटी। अब उनके नाम पर सम्मान नहीं दिया जाएगा। यह देश अपनी संस्कृति और विरासत को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।"


देश की जनता सिर्फ मोदी की गारंटी पर विश्वास करती है
भाजपा नेता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि "मुफ्तखोरी की राजनीति करने वाले अब जनता के बीच बेनकाब हो चुके हैं। बिहार में भी कुछ लोग इसी मॉडल को लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता इसे नकार देगी। बिहार में सिर्फ मोदी की गारंटी चलेगी।" छत्तीसगढ़ में भूपेश बाघेल ने झूठ के सहारे सरकार बनायी, लेकिन चुनाव में जनता ने उसे नकार दिया और  लोगों ने मोदी की गारंटी पर ही विश्वास जताया। 

नरेंद्र मोदी दूसरे स्वामी विवेकानंद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए दिलीप जयसवाल ने कहा, "पहले स्वामी विवेकानंद थे, जिन्होंने भारत को आध्यात्मिक मार्ग दिखाया और अब नरेंद्र मोदी हैं, जो देश को विश्वगुरु बनाने की राह पर आगे ले जा रहे हैं।" लालू यादव के बयान के बाद बिहार की राजनीति में तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed