फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: BJP leader murdered in Patna; The criminals shot him when he protested against the looting.

Bihar News : पटना में भाजपा नेता की हत्या; लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने मार दी गोली

Mon, 09 Sep 2024 08:26 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 09 Sep 2024 08:26 AM IST
सार

Patna Crime News: भाजपा नेता आज सुबह ऑटो पकड़ने के लिए मंगल तालाब के पास पहुंचे थे। इसी बीच अपराधी आए और लूटपाट की कोशिश करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो अचानक अपराधियों ने गोली मार दी। 

विज्ञापन
Bihar News: BJP leader murdered in Patna; The criminals shot him when he protested against the looting.
भाजपा नेता मुन्ना शर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना सिटी में भाजपा चौक मंडल के अध्यक्ष मुन्ना शर्मा की अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मुन्ना शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दी है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मुन्ना शर्मा के बेटे का रविवार को छेका कार्यक्रम था। सोमवार की अहले सुबह अपने परिवार को छोड़ने मंगल तालाब के नजदीक पहुंचे थे। इसी क्रम में अपराधियों द्वारा सोने के चेन छिनने के क्रम में उन्हें गोली मार दी गई। मौके पर ही मुन्ना शर्मा की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एक दिन पहले बेटे का छेका हुआ था
घटना की जानकारी देते हुए आसपास के लोगों ने बताया कि रविवार को मुन्ना शर्मा जी के घर पर उनके बेटा का छेका कार्यक्रम हुआ था। सोमवार की सुबह वह अपने परिवार के लोगों को ऑटो पर छोड़ने मंगल तालाब के नजदीक रामदेव महतो सामुदायिक भवन के पास पहुंचे थे। ऑटो से छोड़ने के बाद वह मंदिर के नजदीक वह बैठ गए। इसी क्रम में मोटरसाइकिल से तीन अपराधी उनके पास पहुंचे और लूटपाट की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मार दी। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान एक अपराधी उनके गले का सोने का चेन छीन लिया और फिर तीनों अपराधी आराम से मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
विज्ञापन


सीसीटीवी की मदद से अपराधियों की तलाश

इधर, मॉर्निंग वॉक करने निकले कुछ लोगों के द्वारा जब यह देखा गया तो मुन्ना शर्मा को पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चौक थाने को दी। सूचना पाकर चौक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की पुष्टि करते हुए चौक थाना प्रभारी शशि कुमार राणा ने बताया कि सोमवार की सुबह मुन्ना शर्मा की हत्या का मामला सामने आ रहा है। घटना के बाद पुलिस मौके पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड के माध्यम से छानबीन शुरू कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाल रही है। इसके अलावा आसपास के लोगों से भी इस मामले में बातचीत की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed