फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bihar Utsav 2025 celebrated in Delhi Haat, grand fair organized

Bihar News: दिल्ली हाट में बिहार उत्सव 2025 की धूम, रंगारंग कार्यक्रम में कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

Sat, 22 Mar 2025 10:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार/दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार/दिल्ली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 22 Mar 2025 10:57 PM IST
सार

बिहार दिवस के अवसर पर आईएनए, दिल्ली हाट में 16 से 31 मार्च 2025 तक बिहार उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला, शिल्प और उद्योग को प्रदर्शित करने वाले इस आयोजन में बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
Bihar News: Bihar Utsav 2025 celebrated in Delhi Haat, grand fair organized
दिल्ली हाट में आयोजित बिहार उत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। बिहार उत्सव का ये आयोजन 16 मार्च से 31 मार्च 2025 तक होगा। 22 मार्च 1912 को बिहार को बंगाल प्रांत से अलग कर नया प्रांत बनाए जाने की स्मृति में हर वर्ष बिहार दिवस मनाया जाता है। आज कार्यक्रम के दौरान बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और हस्तशिल्प के रंगारंग कार्यक्रमों का भव्य आयोजन हुआ। 

विज्ञापन


बिहार उत्सव के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के कला, शिल्प और सांस्कृतिक परंपरा की भव्य झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में मिश्रा ने कहा कि मैं इतिहास का विद्यार्थी रहा हूं और एक समय था जब विश्व का इतिहास बिहार के आस पास ही घूमता था। अगर आप बिहार के हैं तो अपने दोस्तों से जरूर कहें कि एक बार बिहार जरूर आएं, बिहार जरूर घूमें, बिहार में बहुत कुछ हैं जो देश भर के लोगों को देखना चाहिए। उद्योग के क्षेत्र में अब बिहार अपनी जिम्मेदारी को समझ रहा है। जो बिहार से बाहर रह रहे वो भी देख रहे कि बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है। नए नीति के मार्ग पर हमलोग चल कर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। आज बिहार में सब कुछ हैं इंफ्रास्ट्रक्चर, गुड गवर्नेंस। बिहार एक ऊंची उड़ान लेने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार अब निवेश का भी केंद्र
उद्योग विभाग की सचिव बन्दना प्रेयशी ने कहा कि 113 वर्ष पहले बिहार राज्य की स्थापना की गई थी। तब से हम ये उत्सव मना रहे हैं। हम सब मिलकर बिहार की एक नई तस्वीर पेश करना चाह रहे हैं। बिहार बस मधुबनी पेंटिंग नहीं है, भागलपुर का सिल्क नहीं है, लीची नहीं है, बल्कि बिहार अब निवेश का भी केंद्र बनता जा रहा है।




रेजिडेंट कमिश्नर बोले- राज्य के विकास में भागीदार बनें
बिहार सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर श्री कुंदन कुमार ने प्रवासी बिहारवासियों से आह्वान किया कि वे बिहार से जुड़ें और राज्य के विकास में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि बिहार फाउंडेशन 'Bonding, Branding और Business' के मूल मंत्र के साथ सभी प्रवासी बिहारवासियों से जुड़ने का आह्वान करता है। आइए, मिलकर परस्पर समृद्धि के नए रास्ते खोलें और अपने बिहार से अपने रिश्ते को और सशक्त बनाएं। तकनीकी विकास निदेशक शेखर आनंद ने कहा कि यहां प्रदर्शित प्रत्येक कलाकृति बिहार के शिल्प और सांस्कृतिक धरोहर की कहानी कहती है। हमारे कारीगर न केवल इतिहास को संजोए हुए हैं, बल्कि भविष्य का भी निर्माण कर रहे हैं।

ये हुए कार्यक्रम
बिहार उत्सव 2025 के तहत एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के प्रसिद्ध कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मनीषा झा द्वारा भरतनाट्यम, नालंदा संगीत कला विकास संस्थान द्वारा लोक नृत्य, डॉ. सुष्मिता झा द्वारा लोक संगीत, डॉ. नलिनी जोशी द्वारा शास्त्रीय गायन, रेखा झा द्वारा लोक एवं पार्श्व गायन तथा गोस्वामी आराध्य गिरी (लूसी भारत) द्वारा लोक संगीत की प्रस्तुतियां शामिल रहीं। इन कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने बिहार दिवस समारोह को अविस्मरणीय बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed