फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Teacher suicide in bettiah, bihar police finds love affair in up teacher suicide letter

I Love You Baby: बिहार में यूपी के शिक्षक ने फंदे पर लटक जान दी, सुसाइड नोट की एक लाइन पर अटक गई है पुलिस जांच

Fri, 12 Jan 2024 06:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 12 Jan 2024 06:17 PM IST
सार

Bihar : बिहार में उत्तर प्रदेश से शिक्षक बनकर आये शख्स ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची जहां पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद किया। उस सुसाइड नोट पर लिखी गई पंक्ति पुलिस को भी अचरज में डाल दिया है।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Teacher suicide in bettiah, bihar police finds love affair in up teacher suicide letter
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बेतिया में BPSC से बने शिक्षक ने शुक्रवार को आत्महत्या कर लिया। घटना सिकटा प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगीराहां की है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के विवेक नगर निवासी भरत कुमार पांडे के पुत्र आनंद पांडे (30) के रूप में की गई है। आनंद पांडे ने 5 मार्च 2022 को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगीराहां में शिक्षक के रूप मे योगदान लिया था। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया है जिसके एक पंक्ति पर पुलिस भी सोचने के लिए मजबूर हो गई है। पत्र में लिखा है- "आई लव यू बेबी" मां और बहन अपना ख्याल रखना।

विज्ञापन


कमरे में फंदे से लटकी मिली शिक्षक की लाश 
स्थानीय लोगों का कहना है  मृतक आनंद पांडे अपने दोस्त शिक्षक शशिकांत विश्वकर्मा के साथ सिकटा में रहते थे। वहीं शुक्रवार को दोनों शिक्षकों को विद्यालय जाना था लेकिन आनंद पांडे विद्यालय जाने के लिए तैयार नहीं हुए। शशिकांत ने कहा कि तैयार हो जाईए विद्यालय जाने का समय हो गया है,चलिए विधालय तो मृतक आनंद पांडे ने कहा कि आप चलिए हम थोड़ा लेट से आयेंगे। शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश के अनुसार शिक्षक शशिकांत ससमय विद्यालय पहुंच गए। लेकिन मृतक आनंद पांडे विद्यालय नहीं पहुंचे। लंच टाइम में शिक्षक शशिकांत फिर अपने रूम पर आए तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तब आसपास के लोगों ने दरवाजा को बलपूर्वक खोल दिया। दरवाजा खुलने पर अंदर का नजारा देखकर लोग सन्न रह गये। आनंद पांडे की लाश पंखे में लगे फंदे से झूल रही थी।
विज्ञापन


घटनास्थल पर मिला सुसाइड नोट 
पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। उस सुसाइड नोट में लिखा है- "आई लव यू बेबी" मां और बहन रखना अपना ख्याल। आप लोग मुझे माफ कर देना। आप लोगों ने मुझे बहुत समझाया लेकिन मैं नहीं समझ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग में शिक्षक ने की ख़ुदकुशी 
मृतक के भाई अवनीश त्रिपाठी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा भाई जिस कमरे में रहता था उसी कमरे में एक लड़की भी रहती थी जिससे उसका प्रेम प्रसंग चलता था। सुसाइड नोट में उसने कुछ गहनों की चर्चा की है। उन्होंने बताया कि मेरे भाई को शादी की झांसा देकर उक्त लड़की ने उससे पैसों का ऐठन किया  है। अवनीश त्रिपाठी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उस लड़की ने मेरे भाई का शोषण किया है, जिसके कारण मेरे भाई ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या कर लिया है।


भाई के बयान और सुसाइड नोट की होगी जांच 
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है। पुलिस मामले में अग्रतर कार्रवाई कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के भाई अवनीश त्रिपाठी के बयानों के आधार पर सुसाइड नोट की भी जांच की जाएगी। साथ ही आरोपी लड़की से भी पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed