{"_id":"66e2db389e134fb97d0ba467","slug":"bihar-news-bihar-police-ips-officer-transfer-bihar-ips-transfer-news-new-sp-posting-sp-transfer-dgp-alok-raj-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police : 15 जिलों में नए एसपी की तैनाती; बिहार पुलिस में एक साथ 29 आईपीएस का तबादला; देखें सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police : 15 जिलों में नए एसपी की तैनाती; बिहार पुलिस में एक साथ 29 आईपीएस का तबादला; देखें सूची
Thu, 12 Sep 2024 05:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 12 Sep 2024 05:44 PM IST
सार
Bihar News : बिहार के नए पुलिस महानिदेश आलोक राज के आने के बाद अब जाकर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। 38 जिलों में से 15 में नए पुलिस अधीक्षक की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
डीजीपी आलोक राज
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आलोक राज के पुलिस महानिदेश का पद संभलते ही बड़े पैमाने पर फिर आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। उपेंद्रनाथ वर्मा, डॉ गौरव मंगला, डी. अमरकेश, कार्तिकेय के शर्मा, विनय तिवारी, स्वर्ण प्रभात, अंबरीश राहुल, अभिनव धीमन समेत भारतीय पुलिस सेवा के 29 अधिकारियों का गुरुवार को तबादला कर दिया गया। नए पुलिस महानिदेशक आलोक राज के आने के बाद यह सबसे बड़ा तबादला है। इस सूची के अनुसार एक साथ 15 जिलों के एसपी बदल गए हैं।
विज्ञापन
पूरी सूची देखने के लिए यहां करें क्लिक।
विज्ञापन
पटना के सिटी एसपी को इन जिलों की मिली जिम्मेदारी
गृह विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के तहत पटना के सभी सिटी एसपी को एसपी की जिम्मेदारी देते हुए बिहार के जिलों में भेज दिया गया है। पटना ग्रामीण एसपी 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी रोशन कुमार को रोहतास का एसपी बनाया गया है।. नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पटना भारत सोनी (2019) को नालंदा का एसपी बनाया गया है। पटना मध्य एसपी चंद्र प्रकाश (2019) को जमुई का एसपी बनाया गया है, जबकि पटना पश्चिम के एसपी अभिनव धीमान (2019) को नवादा एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
यह भी हैं सूची में
2014 बैच के कार्तिकेय के शर्मा को पूर्णिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। कटिहार के एसपी 2015 बैच के जितेंद्र कुमार को (कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग) अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। समस्तीपुर के एसपी विनय तिवारी (2015) को मुजफ्फरपुर रेलवे विभाग के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा (2016) को समस्तीपुर का एसपी बनाया गया है। गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात (2017) को पूर्वी चंपारण मोतिहारी का पुलिस एसपी बनाया गया है। जमुई के एसपी शौर्य सुमन (2017) को पश्चिमी चंपारण बेतिया के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है। रोहतास जिला के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार (2017) को विशेष शाखा पटना के एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। नवादा के एसपी अंबरीष राहुल (2017) को औरंगाबाद का एसपी बनाया गया है। शैलेश कुमार सिंह को शिवहर का एसपी बनाया गया है। लखीसराय के एसपी पंकज कुमार (2013) को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है।