फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police investigation women died after electric wire fell down shiv charcha patna news

Bihar News : शिव चर्चा करने वाली महिलाओं पर गिरा बिजली का तार, एक महिला की मौत; दर्जनभर महिलाएं झुलसी

Sun, 06 Oct 2024 06:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 06 Oct 2024 06:38 PM IST
सार

Bihar : शिव चर्चा के दौरान बिजली का 11 हजार वोल्ट का तार गिर गया, जिससे एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य महिलाएं बुरी तरह झुलस गयीं। चार महिलायों की हालत गंभीर है, जिन्हें पटना रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police investigation women died after electric wire fell down shiv charcha patna news
अस्पताल में इलाज करा रही महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना में मंदिर में चल रहे शिव चर्चा पूजा चल रहा था। तभी अचानक बिजली का तार गिर गया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिनमें चार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। गंभीर लोगों को इलाज के लिए पटना के एम्स भेजा गया है,जबकि अन्य लोगों को इलाज के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पालीगंज स्थित करकर बीघा गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही पालीगंज डीएसपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना की पुष्टि करते हुए पालीगंज डीएसपी ने बताया कि एक व्यक्ति के मरने की सूचना मिल रही है, जबकि लगभग एक दर्जन लोग झुलस गए हैं। इस घटना में चार लोगों को गंभीर स्थिति में पटना रेफर कराया गया है। 

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पालीगंज थाना के करकर बीघा गांव में रविवार को शिव चर्चा चल रही थी। इसी दौरान अचानक बिजली की तार आपस में टकरा गई और तारों के बीच चिंगारी निकलते हुए तार गलकर टूटकर गिर पड़ी। आसपास के लोगों ने बताया कि वहां शिव चर्चा चल रही थी और बिजली की 11000 वोल्ट की तार शिव चर्चा में शामिल महिलाओं पर गिर गई। इस हादसे में शिव प्रसाद की पत्नी की झुलसने से मौत हो गई, जबकि लगभग एक दर्जन महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद पूरे गांव में अफरा तफरी मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग और स्थानीय थाना को दी। बताया जा रहा है की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाके की बिजली काट दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed