फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police investigation started after gang abused girl suicide in siwan

Bihar : 16 साल की लड़की ने जान दे दी, उससे सामूहिक दुष्कर्म करने वाले खुला घूम रहे; मौत पर जागी बिहार पुलिस

Fri, 11 Jul 2025 08:58 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 11 Jul 2025 08:58 AM IST
सार

Bihar News : बाहर निकली तो मनचलों ने उसके साथ जबरदस्ती की। जिस्म को बर्बाद किया और मन टूट गया। घर पहुंची तो हालत देख घर वालों ने भी लोकलाज में उसे ही चुप करा दिया। तन-मन से टूटी लड़की ने संभवत: खुद फंदे से लटक जान दे दी। अब पुलिस को पता चला।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police investigation started after gang abused girl suicide in siwan
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुलिस के मुखबिर हर तरफ हैं। होमगार्ड के जवानों की तैनाती तो हर जगह है ही। फिर भी 16 साल की एक लड़की के साथ कुछ लड़के सामूहिक दुष्कर्म करते हैं तो पुलिसिया तंत्र को भनक तक नहीं लगती। जब लड़की शर्म से जान दे देती है, तब पुलिस पहुंचती है। सुसाइड नोट नहीं मिलता है, लेकिन सामूहिक दुष्कर्म के 24 घंटे के अंदर जान देने वाली लड़की के परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस अब दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा करती है। यह मामला सीवान जिले से सामने आया है, जब एमएच नगर थाना क्षेत्र के करमासी में गुरुवार को एक 16 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


आत्महत्या के बाद परिजनों ने बताई पूरी कहानी
घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बीते बुधवार को आम चुनने के लिए किशोरी गांव के पूरब बगीचे में गई हुई थी। वहीं कुछ मनचलों ने उसे उठा लिया और सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे छोड़कर चले गए। इस घटना के बाद गांव के दो लड़कों की नजर उसपर पड़ी तो उन्होंने उसे घर पहुंचाया। बिखरे बाल और शरीर पर मिट्टी लगी हुई हालत में घर पहुंची लड़की की जिस्मानी हालत बहुत बुरी थी। परिजनों ने दोषियों को ढूंढ़ने की जगह किशोरी को डांट-फटकार लगाई कि बाहर क्यों गई थी? लोक-लाज के भय से किशोरी ने गुरुवार दोपहर फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के बाद घरवालों ने स्थानीय थाने को सूचना दी। 
विज्ञापन


एसपी भी पहुंचे, पूछताछ के अलावा सैंपल लिया गया
एमएच नगर थाने की पुलिस अवर निरीक्षक चांदनी कुमारी, सोहन मिश्रा व सुधीर कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। परिजनों से पूछताछ के बाद पंचनामा तैयार कर सीवान सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया है। पुलिस के अनुसार जब टीम घटनास्थल पर पहुंची तो शव फर्श पर पड़ा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीवान के नए एसपी मनोज कुमार तिवारी, सदर डीएसपी अजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मिहिर कुमार के अलावा एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच और पूछताछ की। आत्महत्या वाली जगह से कुछ सैंपल भी लिए गए। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि आत्महत्या के पीछे सामूहिक दुष्कर्म का शर्म बताया जा रहा है, इसलिए उस घटना की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed