फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar police investigation after two minor girls missing from Gaya kidnapping

Bihar News : दो नाबालिग लड़की एक साथ हुई लापता, पटना तक सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस

Mon, 23 Sep 2024 11:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 23 Sep 2024 11:30 PM IST
सार

Bihar : बिहार के एक शहर से अचानक दो सहेलियां गायब हो गयीं। परिजनों का कहना है कि दोनों एक साथ बाजार गई, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। अब पुलिस उनके शहर से लेकर पटना तक के सीसीटीवी को खंगाल रही है।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar police investigation after two minor girls missing from Gaya kidnapping
इसी थाना क्षेत्र से लापता हुई हैं दो सहेली - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के गया जिले से 12 वर्षीय और 13 वर्षीय दो लड़कियां लापता हो गई हैं। दोनों लड़कियों के परिजनों ने स्थानीय थाना में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में पीड़ित परिजनों का कहना है कि दोनों एक ही गांव की है। 20 सितंबर को दोपहर दोनों सरवा बाजार के अंतर्गत शोभ जाने के लिए घर से निकली थी। उसके बाद अभी तक वापस नहीं आयी है। मामला गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज 
वहीं थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई और छानबीन में जुट गई। इस संबंध में बाराचट्टी थाना के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि दो बच्चियों के लापता होने की शिकायत मिली है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि गया से पटना जंक्शन तक के सभी स्टेशनों और जिले के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाला जा रहा है। साथ ही टेक्निकल सेल की टीम भी गठित कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


तीन युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत में 
फिलहाल पुलिस गांव वालों के संदेह के आधार पर सरवां गांव में नानी के घर रहने वाले करण कुमार और दो अन्य युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गए तीनों युवकों का फेसबुक, इंस्टाग्राम और काॅल डिटेल खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed