{"_id":"66e2b08ef6fff888550048ad","slug":"bihar-news-bihar-police-investigation-after-sand-mafia-attacked-policemen-in-jamui-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बिहार में फिर पुलिस पर जानलेवा हमला; थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बिहार में फिर पुलिस पर जानलेवा हमला; थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी घायल
Thu, 12 Sep 2024 02:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:42 PM IST
सार
Bihar : बिहार में पुलिस पर हमला कोई नई बात नहीं है। इस तरह की घटनाएं अब आम हो चुकी हैं। गुरूवार को बालू माफियाओं ने ऐसी ही घटना को अंजाम दिया है, जिसमें थानाध्यक्ष सहित कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
जमुई में बालू के अवैध कारोबार को रोकने गए पुलिसकर्मियों पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया है, जिसमें थानाध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये। आननफानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। घटना गिद्धौर बरहट थाना के सीमावर्ती क्षेत्र गुगुलडीह इलाके की है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष समेत वकई पुलिसकर्मी घायल
घटना के संबंध में पुलिसकर्मियों का कहना है कि गुरुवार को गिद्धौर थाना को सूचना मिली कि गिद्धौर के सीमावर्ती क्षेत्र गुगुलडीह इलाके में बालू का अवैध खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और अवर निरीक्षक पंकज कुमार दलबल के साथ वहां पहुंच गये। पुलिस को देखते ही वहां लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस बालू लोड ट्रैक्टर का पीछा करने लगी, तभी बालू माफियाओं ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस घटना में एसआई पंकज कुमार को नाक पर चोट लग गई। साथ ही दो अन्य सिपाही भी चोटिल हो गये।
विज्ञापन
पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई
इस घटना के बाद घटनास्थल पर पुलिस ने अतिरिक्त बल के साथ मिलकर छापामारी की, जिसमें पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल उनसे पूछताछ कर रही है। घटनास्थल से एक ट्रैक्टर एवं एक बाइक भी जब्त किया गया है। गौरतलब है कि जमुई जिले में ऐसी कई घटनाएँ पहले भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन