फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bihar Police investigation after Murder a lover in Gaya beaten to death caught in girlfriend house

Bihar News : प्रेमिका के घर में पकड़े जाने पर प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, पिता लगा रहे लूट के बाद हत्या का आरोप

Wed, 21 Aug 2024 09:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 21 Aug 2024 09:54 PM IST
सार

Bihar : बिहार के एक गांव में एक प्रेमी की लोगों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। आरोप प्रेमिका के परिजनों पर लगा है। घटना के बाद अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Bihar Police investigation after Murder a lover in Gaya beaten to death caught in girlfriend house
मृतक गौरव कुमार का प्रोफाइल फोटो और प्रेमिका का घर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गया में प्रेमिका से मिलने गये प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना बेलागंज थाना क्षेत्र के लक्षण बिगहा गांव की है। मृतक की पहचान जहानाबाद जिले के पुत्र गौरव कुमार (20) के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


प्रेमिका के घर में प्रेमी की जमकर पिटाई 
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि लक्षमण बिगहा गांव निवासी अशोक राम अपने घर में एक अज्ञात युवक को अपनी बेटी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। उसे देखते ही घर के लोगों ने उसे पकड़ लिया। फिर उस युवक का हाथ-पैर बांधकर उन लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान गांव के कुछ ग्रामीण भी वहां जुट गए। लड़की के परिवार वालों ने युवक को इतना पीटा कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रेमिका के पिता और भाई गिरफ्तार 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। जांच के दौरान 
 पुलिस ने लड़की के पिता अशोक राम और चचेरे भाई पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिसिया छानबीन के दौरान एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मौके से एफएसएल की टीम ने दो कंडोम, खून लगा कपड़ा, खून से सना लोहे का रॉड, रस्सी, डंडा आदि बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के परिजन लूटपाट के बाद हत्या का लगा रहे हैं आरोप 
थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी सदानंद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मृतक के पिता ओमप्रकाश यादव ने बेलागंज थाना में पुलिस गिरफ्त में रहे दो लोगों के खिलाफ लूटपाट कर बेटा की हत्या करने का आरोप लगाया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed