फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar police investigation after criminals snatched bike and mobile from lady ITBP Sub Inspector

Bihar News : हद हो गई! खुद आईटीबीपी में है सब इंस्पेक्टर, फिर भी अपराधियों ने छीन लिए बाइक और मोबाइल

Wed, 23 Oct 2024 12:20 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 23 Oct 2024 12:20 AM IST
सार

Bihar : बिहार में हद हो गई। आईटीबीपी में पदस्थापित महिला सब इंस्पेक्टर से अपराधियों ने उसका बाइक और मोबाइल लूटकर फरार हो गये और महिला सब इंस्पेक्टर कुछ नहीं कर सकी। अब बिहार पुलिस से मदद मांग रही है।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar police investigation after criminals snatched bike and mobile from lady ITBP Sub Inspector
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना में देर रात बाइक सवार अपराधियों ने आईटीबीपी में पदस्थापित महिला सब इंस्पेक्टर और उसके भाई को हथियार का भय दिखाकर उनका बाइक और मोबाइल छीनकर फरार हो गये। घटना फतुहा थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन पर स्थित छपाक वाटर पार्क के समीप की है। पीड़िता एसआई ने 112 को डायल कर पुलिस को बुलाया तथा घटना की जानकारी दी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


हथियार का भय दिखाकर लूट लिए 
पीड़िता एसआई रागिनी सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि वह पचरुखिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर डीह गांव की रहने वाली है। रागिनी सिंह फिलहाल वह कटिहार में पदस्थापित  है। वह अपना विभागीय कार्य निबटाकर अपने भाई गौरव सिंह के साथ बाइक से अपने गांव लौट रही थी। लेकिन जैसे ही वह दोनों भाई बहन छपाक वाटर के समीप पहुंचे वैसे ही बाइक सवार अपराधी उन्हें ओवरटेक कर रोका। बाइक के रुकते ही हथियार का भय दिखाकर बाइक और मोबाइल छिन लिए और फरार हो गये।
विज्ञापन


बाइक में था पासवर्ड लॉक सिस्टम 
 घटना की जानकारी होते हुए पीड़ित गौरव कुमार ने बताया कि मैं और हमारी बहन रागिनी सिंह के साथ उसके विभागीय काम से पटना आया था  था और काम कर अपने घर  लौट रहा था । जैसे हैं ही छपाक वाटर पार्क के पास पहुंचा, पीछे से एक अपाचे बाइक पर 3 की संख्या में सवार बदमाशों ने हथियार दिखाकर हमें सड़क पर रुकवा दिया और गाड़ी छीनने लगा। जब हम दोनों भाई बहन ने उनके लूट का विरोध किया तो, हत्या कर देने का भय दिखाकर जान से मारने की धमकी देने लगा जिसके बाद नर्वस होकर पीछे हट गया। हमारे बाइक में पासवर्ड सिस्टम रहने के कारण लुटेरे बाइक चालू नहीं कर पा रहे थे, जिसके बाद लुटेरों ने धक्का मार कर बाइक चालू कर लिया और फिर फतुहा की ओर फरार हो गये। फिर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद फतुहा 1 डीएसपी निखिल कुमार एवं थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed