फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police investigation after Criminals shot youth in Begusarai.

Bihar News : बेगूसराय में अपराधियों ने ताबड़तोड़ की फायरिंग, गोली लगने से युवक हुआ घायल

Tue, 15 Oct 2024 09:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 15 Oct 2024 09:07 PM IST
सार

Bihar : बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक को घायल कर दिया। इस घटना में युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police investigation after Criminals shot youth in Begusarai.
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बेगूसराय में बैंखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए एक युवक को घायल कर दिया है। आसपास के लोगों ने आननफानन में घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर ढाला के पास की है। घायल युवक की पहचान सदानंदपुर के रहने वाले देवदत्त कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मंदिर के पास अपराधियों ने की गोलीबारी 
घटना के संबंध में देवदत्त के दोस्त ने बताया कि आज हम लोग मंदिर पर पूजा करने के लिए गए थे। इस दौरान कई संख्या में अपराधी वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। फायरिंग होते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, एक गोली देवदत्त के सीने में लग गई। गोली चलते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। देवदत्त के जमीन पर गिरते ही वहां भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। आननफानन में स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में देवदत्त को वहां से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले गये। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल युवक देवदत्त प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना बलिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधियों के द्वारा किस लिए गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


                       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed