{"_id":"6702dade4ccfc0bf590df143","slug":"bihar-news-bihar-police-inspector-arrested-for-drunkenness-alcohol-in-police-station-bettiah-news-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : थाना में शराब पीकर हंगामा कर रहा था दरोगा, हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : थाना में शराब पीकर हंगामा कर रहा था दरोगा, हुआ गिरफ्तार
Mon, 07 Oct 2024 12:15 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 07 Oct 2024 12:15 AM IST
सार
Bihar : शराबबंदी वाले बिहार में खाकी वाले ही शराबबंदी का मजाक उड़ा रहे हैं। शराब पीकर थाना में हंगामा करते हुए एक दारोगा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब आरोपी दारोगा पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी दारोगा
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बिहार में शराबबंदी है लेकिन जिनपर इसको पूरा करवाने की जिम्मेदारी है अगर वही इसका पालन न करें तो इसे आप क्या कहेंगे। जी हां बिहार के बेतिया में कुछ ऐसा ही वाकया है, जहां शराब पीकर हंगामा कर रहे एक दरोगा को गिरफ्तार किया गया है। मामला बगहा पुलिस जिला के पटखौली थाना का है।
विज्ञापन
शराब के नशे में थाना में कर रहा था हंगामा
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि दरोगा शराब पीकर आया और थाना परिसर में हंगामा करने लगा। उसे पहले कुछ पुलिसकर्मियों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं था। वह लगातार हंगामा किये जा रहा था। तब पुलिसकर्मियों ने इस बात की जानकारी वरीय अधिकारी को दी। अधिकारियों के आदेश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया। फिर आरोपी दारोगा की मेडिकल जांच कराई गई। जांच मे उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार दरोगा की पहचान दरभंगा जिला के सदर थाना अंतर्गत नैनघाट निवासी मोहम्मद अशरफुल हक खां के रूप में की गई है, जो पटखौली थाना मे कार्यरत था।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
इस संबंध में एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि आरोपी दारोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। शराब पीने की पुष्टि भी हो गई है। पुलिस कांड दर्ज कर मामले में अनुशासनिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन