फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police failed to stop crime in begusarai, Cousin shot dispute over land possession

Bihar Police : बेगूसराय में चली फिर गोली, बताया- फुफेरा भाई जबरन कर रहा था यह काम

Thu, 16 Nov 2023 03:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 16 Nov 2023 03:23 PM IST
सार

Bihar News : सुबह होते ही जमीन पर कब्जा करने की कोशिश में गोलियां चलने लगी, जिसमें एक युवक घायल हो गया है। उसे दो गोली लगी है। घायल युवक का आरोप है कि उसके फुफेरे भाई ने ही उसे गोली मार दी है। मामला जमीन कब्जा करने को लेकर चल रहा है।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police failed to stop crime in begusarai, Cousin shot dispute over land possession
घायल युवक को अस्पताल पहुंचा रहे स्वास्थ्यकर्मी और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में पहले मारपीट हुई और फिर एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया। परिजनों ने आननफानन में उसे सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घायल युवक की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के मराची गांव निवासी नारायण यादव के पुत्र रंजीत यादव के रूप में की गई है। घायल युवक ने बताया कि उसके फुफेरे भाई ने ही उसे गोली मारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


नीतीश कुमार जबरन जोतना चाहता था जमीन 
 घायल रंजीत यादव ने बताया है कि उसका गांव के ही फुफेरे भाई नीतीश कुमार के साथ वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा था। नीतीश कुमार  अपने हिस्से की जमीन को पहले ही बेच चुका था। अब उसकी नजर रंजीत यादव के जमीन पर थी इसलिए गुरूवार की सुबह नीतीश रंजीत के जमीन पर जबरन खेत जोतने के लिए आ गया। रंजीत ने उसके इस बात का विरोध करते हुए उसे खेत जोतने से मना किया तो नीतीश कुमार रंजीत के साथ मारपीट करने लगा। इसी क्रम में नीतीश कुमार ने रंजीत पर दनादन दो फायर किया जिससे रंजीत यादव घायल होकर जमीन  पर गिर पड़ा। ग्रामीणों के द्वारा परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और रंजीत यादव को  उठाकर सदर अस्पताल ले गये।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
घटना की सूचना मिलते ही बछबाड़ा थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घायल रंजीत यादव से घटना के संबंध में पूछताछ की। बछवारा थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया है कि जमीनी विवाद में दो पक्षों में पहले मारपीट हुई और फिर एक पक्ष के द्वारा गोली चल दिया चलायी गई है, जिसमें रंजीत यादव घायल हुआ है। फिलहाल घायल रंजीत का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस सारे बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि फिलहाल आरोपी नीतीश कुमार की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस अआरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed