Triple Murder : 25 साल के नौजवान के साथ माता-पिता का भी मर्डर; बिहार के मधेपुरा में तीनों की गोली मार हत्या
Bihar News : एक बार फिर बिहार से ट्रिपल मर्डर की खबर सामने आयी है। इस बार माता-पिता के साथ नौजवान बेटे की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात लालू प्रसाद यादव, दिवंगत शरद यादव और पप्पू यादव के चुनावी क्षेत्र रहे मधेपुरा में हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्च ऑपरेशन चला रही मधेपुरा पुलिस
घटना भर्राही ओपी क्षेत्र के शकरपुरा गांव की है। एक साथ परिवार के तीन लोगों की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस का कहना है कि अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर गई है। किसने और क्यों हत्या की, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल इलाके की नाकेबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
मरने वालों की पहचान...
सूर्य नारायण साह (50)
अनिता देवी (47) (पत्नी)
प्रद्युम्न साह ( 25) (बेटा)
बताया जा रहा है कि सूर्य नारायण शाह का अपने ही बड़े भाई रामनारायण शाह से कई वर्षों से जमीन विवाद चल रहा था। इसको लेकर दोनों पक्षों में कई बार मारपीट की घटना में हुई थी। जमीन विवाद का मामला कोर्ट में चल रहा है। स्थानीय लोग इसे जमीन विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। मृतक सूर्यनारायण शाह को दो बेटे थे। बड़े बेटे सुशील कुमार उर्फ रमन की दो शादियां थी। उसकी पहली पत्नी इसको छोड़कर दूसरी शादी रचा ली। वहीं छोटे बेटे प्रद्युम्न की 3 शादियां थी। पति-पत्नी में अक्सर मारपीट हुआ करता था। घरेलू कलह के कारण पहली दो पत्नी इनको छोड़ कर चली गई थी। इसके बाद इन्होंने 5 माह पूर्व तीसरी शादी की थी। जिसको इन्होंने एक सप्ताह पूर्व मायके के पहुंचा दिया था।
एसपी बोले- पुलिस हर एंगल से जांच कर रही
मृतक सूर्यनारायण साह की छोटी बेटी रेणु कुमारी ने बताया कि उनके पिता से उनके बड़े पापा रामनाराण साह को जमीन विवाद चल रहा था। उनके परिवार के कोई भी लोग हत्या के बाद देखने के लिए भी नहीं आए। इधर घटना की सूचना मिलते ही एसपी राजेश कुमार, एएसपी प्रर्वेंद्र भारती पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर तहकीकात कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने तीनों के शव को ट्रैक्टर से पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है।एसपी राजेश कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस हत्या में कई एंगल निकलकर सामने आ रहे हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और इस घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।