फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bihar Police Exposed rape and murder case in samastipur bihar, father raped daughter in drunk mode

यह खबर झकझोर देगी: पिता ने नशे में नाबालिग बेटी से की दरिंदगी, जान चली गई तो परिवार के लड़के के साथ छिपाई लाश

Thu, 11 Jan 2024 07:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 11 Jan 2024 07:06 PM IST
सार

Bihar News : शर्म आती है, मगर यह खबर खबरदार करने वाली भी है। नशा किसी को शैतान या हैवान बना देता है, यह बताने के लिए यह खबर जरूरी है। यहां एक पिता ने अपनी नाबालिग बच्ची से रेप किया। वहशीपन के कारण उसकी मौत हो गई तो झाड़ियों में लाश छिपा दी।

विज्ञापन
Bihar News: Bihar Police Exposed rape and murder case in samastipur bihar, father raped daughter in drunk mode
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

समस्तीपुर में पांच जनवरी को खानपुर थाना क्षेत्र में झाड़ी से एक बच्ची की लाश मिली थी। इस मामले में गुरुवार शाम पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि बच्ची का रेप हुआ था। इस कारण उसके निचले अंग में काफी रक्तस्राव हुआ था। यही उसकी मौत का भी कारण बना। पुलिस ने यह भी बताया कि इस हैवानियत को उसके नशेड़ी पिता ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी पिता और लाश ठिकाने लगाने वाले एक अन्य परिजन (किशोर) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एएसपी संजय पांडे ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों बच्ची की लाश मिलने के बाद ग्रामीणों ने बच्ची की मां पर ही कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद पुलिस ने बच्चों की मां को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान उसने पूरी घटना की जानकारी दी थी। एएसपी ने बताया कि महिला ने पुलिस के समक्ष बताया था कि इस दिल दहला देने वाली वारदात को उसके पिता ने ही अंजाम दिया है। वह नशे में था। मामला उजागर न हो, इसके लिए उसके शव को बोरी में बांधकर झाड़ी में फेंक दिया था।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने किया था शव जब्त
यहां बता दें कि बच्ची की लाश मिलने के बाद ग्रामीणों ने बच्ची की मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी थी। बाद में  पुलिस ने शव को जब्त किया था और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम में इस बात का खुलासा हुआ था कि बच्ची के साथ रेप की घटना हुई है और इस दौरान इंटरनल बिल्डिंग के कारण उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने कबूल किया है अपना अपराध
एएसपी संजय पांडे ने बताया कि पुलिस ने बच्ची के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार किया है। अब उसे जेल भेजा जा रहा है। पूछताछ के दौरान उसने पूरी घटना के बारे में जानकारी दी है। इसमें सहयोगी बने इसके ही एक परिवार के किशोर को भी हिरासत में लिया गया है। एएसपी संजय पांडे ने बताया कि इस मामले में बच्चों की मां के बयान पर पिता पर ही प्राथमिक दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed