फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Double Murder : Bihar police engaged in investigation after Dead bodies of mother and son found in well Gaya

Double Murder : घर के पीछे कुएं में मिला मां- बेटे का शव, ससुराल पक्ष पर लगा हत्या का आरोप

Mon, 01 Jul 2024 05:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 01 Jul 2024 05:57 PM IST
सार

Bihar : एक महिला और उसके चार साल के बच्चे की लाश उसके ससुराल में 
 घर के पीछे स्थित कुएं से मिली। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Double Murder : Bihar police engaged in investigation after Dead bodies of mother and son found in well Gaya
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गया में एक महिला और उसके चार साल के बच्चे की लाश उसके घर के पीछे स्थित कुएं से मिली। घटना महिला के ससुराल सिन्धुगढ़ थाना क्षेत्र के जरहाली गांव की है। मृतका की पहचान जरहाली गांव निवासी राहुल कुमार की पत्नी सविता देवी (30) और बेटा गुड्डू (4) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही घटना की सूचना के बाद स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को भी बुलाया है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


रंग गहरा सांवला होने के कारण ससुराल वालों ने कर दी हत्या
घटना के संबंध में मृतका के भाई सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि 2018 में काफी धूमधाम से जरहाली गांव के राहुल कुमार के साथ अपनी बहन की शादी की थी। शादी के कुछ ही माह के बाद बहन के ससुराल वालों ने बहन का रंग गहरी सांवली होने के कारण उसे सभी ताना देते रहते थे। साथ ही मायके से पैसे मंगवाने का दबाव भी बनाया जाता था। नहीं देने पर ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


पंचायत के बाद कुएं में फेंककर कर दी हत्या 
घटना के संबंध में मृतका के भाई सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए कई बार पंचायत भी की गई। पंचायत करने के कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक ठाक था, लेकिन फिर उनका वही रवैया शुरू हो गया। अचानक आज बहनोई राहुल कुमार ने मोबाइल पर सूचना दिया कि सविता बेटे को लेकर कुंए में कूद कर जान दे दी है। उन्होंने कहा कि मेरी बहन और भांजे की हत्या कर घर के पीछे कुएं में फेंक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाॅग स्क्वायड और एफएसएल की टीम कर रही जांच 
घटना की सूचना के बाद सिंधुगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से निकालकर अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। वहीं इस संबंध में स्थानीय थाना की पुलिस ने बताया कि जरहाली गांव के रहने वाले राहुल कुमार के घर के पीछे कुएं से मां और चार साल के बेटे की लाश मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। घटना का कारण जानने के लिए डाॅग स्क्वायड और एफएसएल की टीम बुलाई जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा हो जाएगा। फिलहाल घटना के बाद महिला का पति और ससुराल वाले फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed