{"_id":"669fcf20ce8bf27cc9035234","slug":"bihar-news-bihar-police-engaged-after-criminals-shot-two-youths-in-patna-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पटना में अपराधियों ने दो युवकों को गोलियों से भूना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पटना में अपराधियों ने दो युवकों को गोलियों से भूना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Tue, 23 Jul 2024 09:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 23 Jul 2024 09:11 PM IST
सार
Bihar : राजधानी में बेखौफ अपराधियों ने दो युवकों को अपनी गोलियों का निशाना बनाया है। यह घटना पॉश एरिया में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
पटना में बेखौफ अपराधियों ने दो युवकों को गोली मारकर घायल कर दिया है। घटना दीघा थाना क्षेत्र के राम जी चौक की है। घायलों में एक की पहचान नासरीगंज निवासी राजू के रूप में की गई है जबकि दूसरे की पहचान दीघा बाटा के निवासी नीरज कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन
अज्ञात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
घटना के संबंध में दीघा थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि टेम्पू स्टैंड के पास दो बाइक सवार आये और दनादन राजू और नीरज पर गोली बरसाने लगे। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। गोली चलते ही राजू और नीरज भागने लगे, लेकिन अपराधी उन्हें खदेड़कर गोली मार दिया। गोली लगते ही दोनों गिर पड़े। तबतक आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े। लोगों को अपनी ओर आते देख अपराधी वापस पीछे की ओर पलटकर वहां से फरार हो गये।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दीघा थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और आननफानन में दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि घटना के क्या कारण हैं यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि घायल युवकों का फर्द बयान लिया जाएगा जिसके बाद उन अपराधियों की पहचान हो पाएगी। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। बहुत जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।