फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : Bihar Police engaged after Criminals shot drug dealer in Muzaffarpur.

Bihar news : बेखौफ अपराधियों ने दवा कारोबारी को मारी गोली, वजह तलाश रही पुलिस

Mon, 22 Jul 2024 03:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 22 Jul 2024 03:52 PM IST
सार

Bihar : दवा व्यवसायी अपने खेत में पटवन करवा रहे थे, तभी बाइक पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचकर ताबड़-तोड़ फायरिंग करने लगे। इस गोली-बारी में दवा व्यवसायी घायल हो गये। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Bihar news : Bihar Police engaged after Criminals shot drug dealer in Muzaffarpur.
अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुज़फ्फरपुर में बाईक सवार दो बेखौफ अपराधियों ने दवा कारोबारी को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना मीनापुर थाना क्षेत्र के धरमपुर मलंग चौक के पास की है। घायल युवक की पहचान नंदू प्रसाद (25) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


अपाची बाइक से आये थे दो अपराधी 
घटना के संबंध में घायल के भाई ने बताया कि नंदू प्रसाद अपने खेत मे पटवन करवा रहे थे। तभी वहां अचानक अपाची बाईक पर सवार दो बेखौफ अपराधियों ने नंदू प्रसाद पर गोलियां बरसाने लगे। अचानक हुए इस गोली-बारी में दवा कारोबारी घायल हो गये। उन्हें दो गोली लगी है, पहली गोली उनके सीने में लगी है, जबकि दूसरी गोली उनके बांह में लगी है। परिजनों ने बताया कि उन्होंने कमीज के उपरी पॉकेट में मोबाइल रखा था, जिसे गोली छेद करते हुए सीने में जा घुसी। गोली लगते ही नंदू जमीन पर गिर पड़े। गोली चलते ही वहां आसपास के लोग दौड़ पड़े, तबतक अपराधी वहां से फरार हो गये। अपराधियों के वहां से भागते ही आसपास के लोग वहां जुट गये और आननफानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घटना के क्या कारण हैं, फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। परिवार के लोग भी कुछ नहीं बता रहे हैं।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में मीनापुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। घायल नंदू प्रसाद को दो गोली लगी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक गोली नंदू प्रसाद के सीने में लगी है जो उनके जेब मे रखे मोबाइल को छेदकर अंदर गई है, जबकि दूसरी गोली बांह में लगी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक के जांच में यह आपसी लेनदेन का मामला लगता है। बाइक सवार होकर पहुंचे दो अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है।  फिलहाल पुलिस मामले में सभी बिंदु पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed