फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : bihar police blockade aara bihar axis Bank robbery live, asked robbers to surrender

Bank Loot Live : हथियारबंद पुलिसकर्मी सरेंडर के लिए चेतावनी देते रहे, अंदर से चकमा देकर चार बैंक लुटेरे फरार

Wed, 06 Dec 2023 11:27 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 06 Dec 2023 11:27 AM IST
सार

Bihar Police : इस बार फिल्मी सीन नहीं है। अपराध होने के बाद पुलिस नहीं पहुंची है। बैंक के अंदर चार हथियारबंद लुटेरे हैं और बाहर से पुलिस ने घेर रखा है। भोजपुर जिला मुख्यालय आरा में पुलिस और अपराधी आमने-सामने हैं।

विज्ञापन
Bihar News : bihar police blockade aara bihar axis Bank robbery live, asked robbers to surrender
पुलिस ने चारों तरफ से बैंक को घेर लिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के आरा में दिनदहाड़े बैंक लूट हुई। नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा मोड़ स्थित ऐक्सिस बैंक में पांच अपराधी बैंक में घुसे। महज चार मिनट पर बैंक के स्टाफ और ग्राहकों को बंधक बनाकर 16 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि अपराधी भागते वक्त बैंक को अंदर से लॉक कर दिया। शटर भी डाउन कर दिया। इधर, अचानक पुलिस को इसकी भनक लगी। फौरन पुलिस बैंक के बाहर पहुंची।

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस अपराधियों से सरेंडर करने की अपील कर रही है
बैंक में अपराधियों के घुसे होने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। देखते ही देखते एएसपी, नवादा, टाउन थाना समेत डीआईयू की टीम बैंक के बाहर पहुंची। पुलिस टीम ने बैंक को बाहर से घेर लिया है। पुलिस अपराधियों से सरेंडर करने की अपील करने लगी। पुलिस को लग रहा था कि अपराधी बैंक के अंदर ही घुसे हैं। देखते ही देखते एसपी समेत दर्जनों पुलिसकर्मी पिस्टल और रायफल लेकर बैंक के बाहर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने अंदर जाने की तैयारी कर ली थी। अचानक पता चला कि सभी अपराधी फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : bihar police blockade aara bihar axis Bank robbery live, asked robbers to surrender
पुलिस अपराधियों को पकड़ने की तैयारी कर रही थी। - फोटो : अमर उजाला
बैंक स्टाफ को पेंट्री रूम बंद कर दिया
बताया जा रहा है कि कतीरा मोड़ पर एक्सिस बैंक में सुबह 10 बजकर 17 मिनट में पांच की संख्या में हथियारबंद बदमाश घुसे थे। एक मिनट के अंदर सभी बैंक स्टाफ को पेंट्री रूम बंद कर दिया। किसी व्यवसाई का कैश जमा होने के लिए आया था जो कैश काउंटर पर रखा। अपराधी इसे उसे लूट कर पिछले के रास्ते से फरार हो गए।

Bihar News : bihar police blockade aara bihar axis Bank robbery live, asked robbers to surrender
बैंक के अंदर जाने की तैयारी करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
अपराधी पहले ही कैश लूट कर भाग गए
भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार के द्वारा पुष्टि करते हुए बताया गया कि 16 लाख रुपया अपराधी लूट कर भागे है। एसपी द्वारा बताया गया कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली पुलिस दो मिनट के अंदर बैंक पहुंच गई उसके बावजूद अपराधी बैंक के मेन गेट पर ताला मार भाग गए थे। इस वजह से थोड़ा कंफ्यूज़न पुलिस को हुआ कि अपराधी अंदर ही हैं लेकिन जब ताला तोड़ा गया तो पता चला कि अपराधी पहले ही कैश लूट कर भाग गए। पुलिस द्वारा शहर के चारों तरफ़ नाकाबंदी कर दी गई है। जल्द ही अपराधियो को गिरफ्तार किया जायगा और पैसा की बरामदगी की जायगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed