{"_id":"66dee718658ef9af2e029380","slug":"bihar-news-bihar-police-arrested-13-sex-worker-with-12-customer-in-begusarai-tirupati-hotel-news-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में जिस्मफरोशी : 13 लड़कियों की हालत देख पुलिस ने बंद किया कैमरा, बिहार में बड़े रैकेट का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में जिस्मफरोशी : 13 लड़कियों की हालत देख पुलिस ने बंद किया कैमरा, बिहार में बड़े रैकेट का खुलासा
Mon, 09 Sep 2024 05:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 09 Sep 2024 05:46 PM IST
सार
Bihar News : बिहार में अमूमन इतना बड़ा रैकेट हाथ नहीं लगता है, लेकिन बेगूसराय के एक बड़े होटल में पुलिस पहुंची तो उसे लड़कियों की हालत देख कैमरे बंद करने पड़े। एक-दो नहीं, एक साथ 13 लड़कियां और 12 ग्राहक पुलिस के हत्थे चढ़े।
विज्ञापन
नगर थाना में गिरफ्तार लड़के और लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बेगूसराय में पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर 13 युवती एवं 12 युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नगर थाने के पुलिस ने सुभाष चौक स्थित एक निजी होटल से की है। पुलिस का कहना है कि एक निजी होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। इसकी जानकारी नगर थाना पुलिस को लगी। सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छापेमारी अभियान चलाते हुए होटल से 13 लड़की एवं 12 लड़कों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उनके पास से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा
बताया जाता है कि कई महीने तिरुपति होटल में अभी तरीके से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। इस मामले में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया है कि गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध अवस्था में कुछ युवक और युवतियों को होटल में आते-जाते देखा गया है। इसी सूचना के आधार पर छापेमारी की गई है, जिसके बाद वहां युवक और युवतियों को आपत्तिजनक हालत में बरामद किया गया। पुलिस उन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन