फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Big decision of Nitish government, minister in-charge appointed in all the districts; BJP, JDU

Bihar News : नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, सभी जिलों में प्रभारी मंत्री नियुक्त; सम्राट को पटना की जिम्मेदारी

Wed, 12 Jun 2024 11:35 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 12 Jun 2024 11:35 AM IST
सार

सीएम नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी को पूर्णिया, नालंदा और मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को वैशाली का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Big decision of Nitish government, minister in-charge appointed in all the districts; BJP, JDU
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बिहार में प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति कर दी है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पटना और विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर, भोजपुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। वहीं सीएम नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी को पूर्णिया, नालंदा और मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को वैशाली का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन को औरंगाबाद और मंत्री सुमित कुमार संह सारण का मंत्री बनाया गया है। 

विज्ञापन


नीतीश मिश्रा को अररिया और गया का प्रभारी मंत्री बनाया गया
वहीं बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार को नवादा, श्रवण कुमार को समस्तीपुर और मधेपुरा, पूर्व उपमुख्यंत्री रेणु देवी को सीवान, मंत्री मंगल पांडेय को दरभंगा और बेगूसराय, नीरज कुमार सिंह को कटिहार, मंत्री अशोक चौधरी को सीतामढ़ी और जहानाबाद, लेशी सिंह को मधबुनी, मदन सहनी को सुपौल, मंत्री नीतीश मिश्रा को अररिया और गया का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। 
विज्ञापन


नितिन नवीन को बक्सर और जमा खान को दो जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया
वहीं मंत्री नितिन नवीन को बक्सर, कैमूर, मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल को सहरसा, मंत्री महेश्वर हजारी को खगड़िया, शीला कुमार को शेखपुरा और लखीसराय, सुनील कुमार को पूर्वी चंपारण, जनक राम को पश्चिमी चंपारण, हरी सहनी को अरवल, कृष्णनंदन पासवान को गोपालगंज, जयंत राज को रोहतास, जमा खान को किशनगंज और शिवहर, रत्नेश सदा को जमुई, केदार प्रसाद गुप्ता को मुंगेर, सुदेश मेहता को बांका और संतोष कुमार सिंह भागलपुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed