फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Big announcement by CM Nitish Kumar; 34 lakh jobs before elections; job, teacher recruitment

Bihar: 'चुनाव से पहले 34 लाख रोजगार देने जा रहे', सीएम नीतीश कुमार ने किया यह एलान; कहा- अब तक इतना दे चुके

Thu, 15 Aug 2024 11:03 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 15 Aug 2024 11:03 AM IST
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बीपीएससी के जरिए दो लाख 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की गई। सक्षमता परीक्षा पास कर एक लाख 80 हजार शिक्षक सरकारी कर्मी बन गए। दो लाख सरकारी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रियाधीन है। 

विज्ञापन
Bihar News: Big announcement by CM Nitish Kumar; 34 lakh jobs before elections; job, teacher recruitment
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

"बिहार में बहार है, नीतीशे कुमार है", जनता दल यूनाईटेड (जदयू) का यह नारा आज फिर से चर्चा है। कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा एलान है। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम नीतीश कुमार गांधी मैदान से बिहार के युवाओं से बड़ा वादा कर दिया है। उन्होंने चुनाव से पहले 34 लाख रोजगार की बात कह दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2022 में हमने 10 लाख लोगों को नौकरी देने की बात कही थी। इसमें में अब तक पांच लाख 16 हजार नौकरियां दी जा चुकी है। अब अगले साल चुनाव से पहले बिहार सरकार 10 की जगह 12 लाख नौकरी देगी। इसी तरह हमने 10 लाख रोजगार की भी बात कही थी। पिछले चार साल में 24 लाख रोजगार दिया जा चुका है। अब और इसे बढ़ाकर 10 लाख देने का लक्ष्य रखा गया है। इस तरह हम चुनाव से पहले 34 लाख रोजगार देने जा रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन


दो लाख शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रियाधीन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लड़कियों की शिक्षा, पुलिस बल में महिलाओं की नियुक्ति, शिक्षकों की नियुक्ति पर भी चर्चा की। स्कूलों में पढ़ाई अच्छे ढंग से हो, इसके लिए निर्णय लिया गया कि राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति सरकारी तरीके से हो। बीपीएससी के जरिए दो लाख 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की गई। सक्षमता परीक्षा पास कर एक लाख 80 हजार शिक्षक सरकारी कर्मी बन गए। दो लाख सरकारी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रियाधीन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू-तेजस्वी पर भी सीएम नीतीश ने बोला हमला
इधर, लालू और तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोग नौकरी पर अपना क्रेडिट ले रहा है कि हमने नौकरियां दी है। हमने तो पहले ही घोषणा कर दी थी। बीच में उधर चले गए तो वह साथ आ गया। हमने नौकरियां दी तो अब जनता के बीच घूम-घूमकर कुछ से कुछ बोल रहा है। पत्रकारों से अपील है कि 2005 से पहले क्या हालत थी? पहले क्या था? अब क्या किया गया है? उस पर भी लिखिए। लालू परिवार निशाना साधते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आज लोग कुछ से कुछ बोल रहा है। वह लोग कुछ किया है। केवल अपने परिवार को बढ़ाया। अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। बेटा, बेटी सबके लिए किया। लेकिन, हमलोगों ने अपने परिवार के लिए नहीं बिहार की जनता के लिए सबकुछ किया।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed