{"_id":"66f13fd4df0b7e480107dce8","slug":"bihar-news-auto-and-car-collide-in-bhojpur-policeman-and-pedestrian-killed-constable-prisoner-injured-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident News : बिहार में ऑटो और कार की भीषण टक्कर, पुलिसकर्मी और राहगीर की मौत, सिपाही-कैदी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident News : बिहार में ऑटो और कार की भीषण टक्कर, पुलिसकर्मी और राहगीर की मौत, सिपाही-कैदी जख्मी
Mon, 23 Sep 2024 03:45 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 23 Sep 2024 03:45 PM IST
सार
Bihar News: शाहपुर थाना के दो सिपाही एक कैदी को ऑटो में बैठाकर पेशी के लिए कोर्ट लेकर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सिपाही का इलाज चल रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोजपुर में सड़क हादसे में एक सिपाही समेत दो लोगों की मौत हो गई। शाहपुर थाना के दो सिपाही एक कैदे को ऑटो में बैठाकर पेशी के लिए कोर्ट लेकर जा रहे थे। इसी दौरान
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सिपाही और एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य सिपाही और कैदी घायल हो गए। यह हादसा बिहियां थाना क्षेत्र के खरौनी गांव के समीप का है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
खबर अपडेट हो रही है...