फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Attempted to abduct the accused in the murder case in Jehanabad, surrender in court, Bihar Police

Bihar News : मर्डर केस के आरोपी को अगवा करने की कोशिश, सरेंडर करने कोर्ट आया था; पुलिस ने ऐसे बचाया

Mon, 28 Aug 2023 07:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 28 Aug 2023 07:34 PM IST
सार

Bihar News : बेखौफ अपराधियों ने हत्या के एक मामले में सरेंडर करने आए एक आरोपी को कोर्ट परिसर से अगवा करने की कोशिश की। शोरगुल होने की वजह से सरेंडर करने आये आरोपी को पुलिस ने अगवा करने वालों से बचा लिया। 

विज्ञापन
Bihar News: Attempted to abduct the accused in the murder case in Jehanabad, surrender in court, Bihar Police
भीड़ को समझती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद में बेखौफ अपराधियों ने हत्याकांड के मामले में सरेंडर करने आए एक आरोपी को कोर्ट परिसर से अगवा करने की कोशिश की लेकिन कोर्ट में लोगों की भीड़ की वजह से उसकी जान बच गई। मामला नगर थाना क्षेत्र के व्यवहार न्यायालय का है।
विज्ञापन


क्या है मामला 
 जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के खिदौरी गांव में लगभग डेढ़ महीने पूर्व अपराधियों ने संतोष शर्मा नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिजनों ने इस मामले में सुधीर को नामजद करते हुए मामला दर्ज करवाया था। इसी मामले में नामजद आरोपी सुधीर कुमार आज जहानाबाद कोर्ट में सरेंडर करने आया था। तभी मृतक संतोष शर्मा के परिजनों ने सरेंडर करने आए सुधीर कुमार को कोर्ट परिसर स्थित अधिवक्ता के चैंबर से ही अगवा करने की कोशिश की। लेकिन  हंगामा होने पर सुधीर को अगवा करने आए अपराधी पुलिस को देखकर फरार हो गये और युवक की जान बच गई। इस दौरान पुलिस ने राजीव कुमार नामक युवक को गिरफ्तार कर ली। फ़िलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


ऐसे बची जान 
पीड़ित आरोपी ने बताया कि वह संतोष हत्याकांड का आरोपी है और आज कोर्ट में वह सरेंडर करने आया था। इसी दौरान 7-8 अपराधी कोर्ट में आए और उसे मारपीट कर जबरन अगवा करने लगे। हो हल्ला होने पर आसपास के लोग जुट गये। इसी बीच एक पुलिसकर्मी ने किसी तरह बीच-बचाव करते हुए संतोष कुमार की जान बच गई। इस दौरान अगवा करने वाले एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य बदमाश वहां से फरार हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा को लेकर जिला जज एवं सीजीएम नाराज
 अधिवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सुधीर कुमार नामक व्यक्ति हत्याकांड का अभियुक्त है और वह आज सीजीएम कोर्ट में सरेंडर करने आया था। इसी दरम्यान कुछ लोग आए और उसे जबरन उठाकर ले गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना जिला जज एवं सीजीएम को दी गयी है। अधिवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि कोर्ट में सुरक्षा को लेकर जिला जज पुलिस प्रशासन पर पहले भी नाराजगी जता चुके हैं और सही तरीके से पुलिसिंग नहीं होने पर कार्रवाई करने की भी हिदायत दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed