फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Attempt to kill young man by shooting in Bettiah police engaged investigation

Bihar News: बेतिया में गोली मारकर युवक की हत्या का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 26 Apr 2023 11:57 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Apr 2023 11:57 AM IST
सार

Bihar News: बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया में एक युवक की हत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News Attempt to kill young man by shooting in Bettiah police engaged investigation
सीसीटीवी फुटेज में कैद घटना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेतिया में एक अपराधी ने बाइक सवार युवक को गोली मारने की कोशिश किया। हालांकि, गोली कीच कर जाती है, जिसके बाद अपराधी वहां से फरार हो जाता है। घटना नगर के आमना उर्दू हाईस्कूल के समीप का है। यहां मंगलवार देर शाम गोपालपुर थाना क्षेत्र के छवरहिया गांव निवासी राहुल यादव (32) को एक अपराधी ने गोली मार हत्या करने का प्रयास किया है। हालांकि, इस घटना में गोली कीच कर जाने के कारण राहुल की जान बची है।

विज्ञापन


पूरा घटनाक्रम एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें दिख रहा है कि राहुल को एक अपराधी रोकता है और राहुल पर गोली चलाने का प्रयास करता है। हालांकि, गोली कीच कर जाता है और राहुल वहां से बाइक फेंककर भाग खड़ा होता है। राहुल कुछ देर बाद अपराधी के पीछे दौड़ता है। लेकिन अपराधी दौड़ते हुए फरार हो जाता है। वहीं, घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


कुरियर कंपनी में काम करता है राहुल...
वहीं, स्थानीय लोगों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक राहुल नगर के कमलनाथ नगर स्थित एक कुरियर कंपनी के कार्यालय में काम करता है। कालीबाग ओपी प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि घटना के बाद एक स्थानीय नागरिक ने अपने फोन से पीड़ित राहुल यादव से बात कराया। उसने घटना की जानकारी दिया है। सीसीटीवी फुटेज को देखा गया है, जिसमें हमलावर फायरिंग करने का प्रयास कर रहा है। राहुल ने इस संबंध में किसी प्रकार की लिखित शिकायत अभी तक नहीं दर्ज कराई है। लिखित शिकायत मिलने पर मामले में एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल के पास पैदल पहुंचाता अपराधी...
वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राहुल यादव छावनी से उतरवारी पोखरा की तरफ बाइक से आ रहा था। इसी बीच आमना उर्दू स्कूल के पास वह एक व्यक्ति से बात करने लगा। उसी दौरान एक अपराधी पैदल राहुल के पास आया। उसने देशी कट्टा निकालकर राहुल पर फायरिंग करने का प्रयास किया। राहुल बाइक छोड़कर झूक गया। अपराधी की गोली कीच कर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed